Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा वो मैसेज जो रिया की टी शर्ट पर था

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामलें में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे हे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक्ट्रेस रिया चक्रव्रती की गिरफ्तारी के बाद अब बॉलीवुड भी दो गुटों में बंट गया है, एक समूह रिया के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध कर रहा है तो वहीं, दूसरा गुट एनसीबी की जांच से खुश दिखाई दे रहा है। रिया के सपोर्ट में कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस आए हैं जिसके बाद अब ट्विटर पर #justiceforrhea ट्रेंड करने लगा है।

रिया के टी-शर्ट पर लिखे मैसेज को कर रहे पोस्ट

रिया के टी-शर्ट पर लिखे मैसेज को कर रहे पोस्ट

बता दें कि रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के दौरान ज्यादातर लोगों की नजरें उनकी टी-शर्ट पर लिखे एक वाक्य पर थी। टी-शर्ट पर अंग्रेजी में लिखा था, 'गुलाब लाल होते हैं, वॉयलेट्स नीले होते हैं, आओ, मैं और तुम इस पितृसत्ता को खत्म करते हैं।' अब रिया के टी-शर्टी पर लिखा यही मैसेज कई बॉलीवुड स्टार ट्वीट कर उन्हें अपना सपोर्ट दे रहे हैं। कई लोग #justiceforrhea और #SmashPatriarchy हैशटैग भी चला रहे हैं।

इन बॉलीवुड सेलेब्स ने किया सपोर्ट

इन बॉलीवुड सेलेब्स ने किया सपोर्ट

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता, फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस विद्या बालन, दिया मिर्जा, राधिका मदन, सोनम कपूर, राधिका आप्टे, फरहान अख्तर, अमृता अरोड़ा जैसे कई सेलेब्ल ने रिया के टी-शर्ट पर लिखे मैसेज को अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। रिया के टी-शर्टी पर लिखा मैसेज अब तेजी से वायरल हो रहा है, गिरफ्तारी के दौरान उनकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं।

तापसी पन्नू ने किया ये ट्वीट

तापसी पन्नू ने किया ये ट्वीट

रिया की गिरफ्तारी के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। सबसे पहले एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने ट्वीट कर अपना विरोध जताया था। उन्होंने लिखा, ठीक करें, रिया खुद ड्रग्स नहीं लेती थीं वह सिर्फ सुशांत सिंह के लिए नशीले पदार्थ का इंतजाम करती थीं, उसके लिए पैसे देती थीं। इस स्थिति में अगर सुशांत भी जीवित होते तो वह भी जेल जाते। अरे नहीं। उसने (रिया) जरूर सुशांत को जबरदस्ती ड्रग्स दिया होगा। सुशांत को मारिजुआना के लिए मजबूर किया गया होगा। यही वास्तिवकता है। हम ने कर दिखाया।'

अंकिता लोखंडे ने लिखा 'यही कर्म है'

अंकिता लोखंडे ने लिखा 'यही कर्म है'

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी होते ही सोशल मीडिया में ये मुद्दा फिर से ट्रेंड करने लगा है। सिर्फ सुशांत के फैन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड भी इस मुद्दे पर खुलकर बोल रहा है। रिया की गिरफ्तारी के बाद सुशांत की पूर्व पार्टनर अंकिता लोखंडे ने न्याय लिखकर एक तस्वीर ट्वीट की है जिसमें लिखा है कि कुछ भी चांस या भाग्य से नहीं होता है। आप अपने काम से अपना भाग्य खुद लिखते हैं। इसे कर्म कहते हैं। अंकिता सुशांत की मौत के बाद से ही सुशांत को न्याय दिलाने के लिए एक्टिव रहती हैं।

शेखर सुमन ने कहा बड़ी जीत

शेखर सुमन ने कहा बड़ी जीत

अभिनेता शेखर सुमन ने इसे बड़ी जीत बताया है। उन्होंने इस बारे में ट्वीट कर लिखा है। ट्वीट में शेखर ने लिखा है कि 'बड़ी जीत। उसके घर देर है अंधेर नहीं। उम्मीद करता हूं कि यहां से अब रास्ता साफ-साफ नजर आएगा। आप सबकी मेहनत रंग लाई है।' आगे उन्होंने लिखा है कि 'जैसी करनी वैसी भरनी।' इसके साथ ही शेखर सुमन ने हैशटैग लगाया है जीत यहां से शुरू होती है।

View this post on Instagram

#JusticeForRhea ☀️

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya) on


यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया को 14 द‍िनों की न्‍यायिक हिरासत, आज रात NCB लॉकअप में, कल जाएंगी जेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+