कोरोना संक्रमण में भी शिल्पा शेट्टी पर चढ़ा प्यार का खुमार, इस अंदाज में पति राज कुंद्रा संग किया रोमांस

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के फैन उस समय चिंता में पड़ गए थे जब उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है।

मुंबई, 16 मई। कोरोना वायरस महामारी काल में बॉलीवुड एक्टर्स भी खुद को बचा पाने में असफल रहे हैं। अब तक कई फिल्म स्टार्स को यह जानलेवा वायरस अपनी चपेट में ले चुका है, कुछ इससे अभी भी लड़ रहे हैं तो कुछ सितारे कोविड को मात देकर वापस सामान्य जीवन में लौट चुके हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के फैन उस समय चिंता में पड़ गए थे जब उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है।

धीरे-धीरे हो रहे ठीक

धीरे-धीरे हो रहे ठीक

हालांकि अब सभी धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, हाल ही में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की एक तस्वीर सामने आई है जो काफी वायरल हो रही हैं। कोरोना संक्रमण के वजह से शिल्पा का परिवार अलग-अलग कमरे में रह रहा है, ऐसे में वह दूर से ही एक-दूसरे को देख और मिल पा रहे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण में भी शिल्पा ने पति संग रोमांस करने का अनोखा तरीका निकाल लिया है। फोटो में भी शिल्पा पति राज को अनोखे अंदाज में किस करती नजर आ रही हैं।

रोमांस का नायाब तरीका

रोमांस का नायाब तरीका

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने पति राज कुंद्र के साथ नजर आ रही हैं। ये दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं, हालांकि उनके बीच शीशे की एक दीवार भी है जो दोनों को अलग करती है। एक तरफ शिल्पा डबल मास्क लगाए दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी ओर राज कुंद्रा ब्लैट टी-शर्ट और टोपी में नजर आ रहे हैं। इस प्यारी सी फोटो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ;कोरोना के टाइम लव! कोरोना प्यार है, बस खत्म हुआ, आप सभी की प्रार्थनाओं, मंगल कामना के लिए धन्यवाद।

घर के स्टाफ सहित पूरा परिवार संक्रमित

घर के स्टाफ सहित पूरा परिवार संक्रमित

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, कई यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं । फोटो पर अब तक 4 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। आपको बता दें कि 7 मई को शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि घर से दो स्टाफ सहित उनके पूरे परिवार को कोरोना वायरस संक्रमण हो गया है। हालांकि राहत की बात ये थी की शिल्पा की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

'गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं'

'गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं'

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा था, 'पिछले दस दिन हमारे परिवार के लिए काफी मुश्किल और कठिन रहे। मेरे सास-ससुर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे जिसके बाद मेरी बेटी समीशा, बेटे विवान, पति राज और मेरी मां को भी कोविड हो गया। ये सभी लोग अपने-अपने कमरों में आइसोलेट हैं। हम कोरोना के लिए जारी की गई आधिकारिक गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: शिल्पा ने सुनाया बाजीगर की शूटिंग का मजेदार किस्सा, इतनी नर्वस थी कि होंठ तक नहीं हिल पा रहे थे फिर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+