Video: 20 साल बाद रेखा ने स्टेज पर किया परफॉर्म, लोगों का दिल जीता
क। बॉलीवुड में अपने बेहद दिलकश अंदाज के लिए जाने जानी वाली मशहूर अदाकारा रेखा ने 20 साल बाद स्टेज परफॉर्मेंस दिया है। थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित 19वें आईफा अवार्ड समारोह में रेखा ने सलाम ए इश्क मेरी जान जरा कबूल कर लो गाने पर जबरदस्त प्रस्तुति दी। यही नहीं इसके अलावा थारे रहियो ओ बाके लाल जैसे गाने पर डांस करके समारोह में मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया। रेखा के जबरदस्त डांस को देखकर एक बार फिर से लोग रेखा के दिलकश अंदाज की पुरानी यादों में खो गए

रेखा ने 20 साल पर स्टेज पर परफॉर्म किया है और इस दौरान उन्होंने हल्के सुनहरे रंग की बेबी पिंक अनारकली सूट पहना हुआ था। जब रेखा ने स्टेज पर अपनी प्रस्तुति दी तो स्टेज पर लोगों ने जबरदस्त तालियों के साथ उनका स्वागत किया। लोग उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजा रहे थे। जिसके बाद अपनी प्रस्तुति देकर रेखा ने हर किसी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए धन्यवाद कहा।
रेखा मौजूदा समय में 63 वर्ष की हैं और उन्होंने 20 साल बाद स्टेज पर परफॉर्म किया है। उन्होंने 1970 की फिल्म मुकद्दर का सिंकदर और पाकीजाह के गाने पर अपनी प्रस्तुति दी थी। रेखा मूल रूप से दक्षिण भारत की अदाकारा हैं और शुरुआत में उन्हें हिंदी भाषा नहीं आती थी, लेकिन उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। उनकी पहली फिल्म सावन भादो थी, जिसमे उनके साथ नवीन निश्चल भी फिल्म में थे।












Click it and Unblock the Notifications