आरक्षण को लेकर प्रियंका ने भाजपा पर लगाया आरोप, तो बॉलीवुड अभिनेत्री ने दिया जवाब

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आरक्षण से जुड़े एक मामले का निपटारा करते हुए कहा कि पदोन्नति में आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं माना जाएगा। अब कोर्ट के इसी फैसले पर विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार पर निशाना साध रही हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आरक्षण को खत्म करने की कोशिश कर रही है। इसपर बॉलीवुड की एक अभिनेत्री ने प्रियंका को जवाब दिया है।

क्या बोलीं पूजा बेदी?

क्या बोलीं पूजा बेदी?

प्रियंका के ऐसा कहे जाने के बाद अभिनेत्री पूजा बेदी ने उन्हें जवाब दिया। पूजा ने भाजपा का समर्थन करते हुए ट्वीट किया और कहा, 'प्रिय प्रियंका मुझे ऐसा लगता है कि अगर भाजपा कोटा सिस्टम और आरक्षण प्रणाली को खत्म करना चाहती है, तो यह बहुत सकारात्मक है। हम अगर एक भारत और मेरिट में विश्वास रखते हैं तो हमें इस विभाजनकारी राजनीति का अंत करना होगा। ये कदम स्पष्ट रूप से सही दिशा में बढ़ाया गया है। ये आरक्षण प्रणाली हमेशा के लिए किसी को नहीं दी जा सकती।'

क्या बोली थीं प्रियंका गांधी?

क्या बोली थीं प्रियंका गांधी?

इस मामले में प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था, 'भाजपा का आरक्षण खत्म करने का तरीका समझिए, आरएसएस वाले लगातार आरक्षण के खिलाफ बयान देते हैं। उत्तराखंड की भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील डालती है कि आरक्षण के मौलिक अधिकार को खत्म किया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार भी तुरंत आरक्षण के नियमों से छेड़छाड़ शुरू कर देती है। भाजपा ने पहले दलित आदिवासियों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ बने कानून को कमजोर करने की कोशिश की। अब संविधान और बाबासाहेब द्वारा दिए बराबरी के अधिकार को कमजोर कर रही है।'

राहुल गांधी क्या बोले थे?

राहुल गांधी क्या बोले थे?

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था, 'भाजपा सरकार आरक्षण के संवैधानिक अधिकार होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में बयान दे रही है। महान संघर्षों और कुर्बानियों से ये अधिकार हासिल किए गए थे जिससे हिंदुस्तान एक ज्यादा बेहतर राष्ट्र बन सके। आज एक-एक करके वंचित तबकों के अधिकार छीनने की महासाजिश हो रही है। इससे बड़ा देशद्रोह क्या है?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+