इस एक्ट्रेस से फोन पर हुई अश्लील बात, रात बिताने का दिया ऑफर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल कोयना मित्रा से यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने कोयना को फोन कर उनसे अश्लील बातें की। इस संबंध में कोयना ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले को साइबर सेल ट्रांसफर कर दिया है जहां जांच शुरू हो गई है। आपको बता दें कि अभिनेत्रियों के साथ फोन पर इस तरह अश्लील बात किए जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मॉडल और एक्ट्रेस इसका शिकार हो चुकी हैं।

रात बिताने का दिया ऑफर
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कोयना अपने काम में व्यस्त थीं। शाम करीब 5:30 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने अपना परिचय नहीं दिया और इधर-उधर की बात करते हुए अभिनेत्री से अपने साथ रात बिताने के लिए कहा। कोयना के मुताबिक फोन करने वाले ने उन्हें पैसे भी ऑफर किए।

मना करने पर देने लगा गाली
पुलिस ने बताया कि कोयना ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि जब उन्होंने फोन करने वाले का विरोध किया तो आरोपी उन्हें गंदी-गंदी गालियां देने लगा। कोयना ने जब पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपी ने फोन काट दिया। इसके बाद कोयना ओशिवारा थाने गईं और अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया।

इन धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बताया कि उन्होंने आईपीसी की धारा 509 (शब्दों, इशारों या हरकतों के जरिये किसी महिला के शील भंग करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications