Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी का डॉक्टर अवतार, इंजेक्शन लगाने के अंदाज को लेकर हुईं ट्रोल, ऐसे की बोलती बंद

नई दिल्ली, 30 जुलाई। फिल्म अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी बड़े पर्दे पर अपने दमदार और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। पीकू, इंदु सरकार, मिशन मंगल, पिंक जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली कीर्ति आजकल अलग ही वजह से चर्चा में हैं। दरअसल कीर्ति कुल्हारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि वह एक व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन का इंजेक्शन लगा रही हैं। कीर्ति का यह डॉक्टर अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं उन्हें इसके लिए ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन ट्रोलर्स का सामना कैसे करना है यह कीर्ति को बखूबी पता है।

आने वाली सीरीज में डॉक्टर बनी हैं कीर्ति

आने वाली सीरीज में डॉक्टर बनी हैं कीर्ति

कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर कोरोना की वैक्सीन का इंजेक्शन लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे देखा जा सकता है कि कीर्ति सफेद रंग के एप्रन में नजर आ रही हैं और डॉक्टर की तरह नजर आ रही हैं। दरअसल कीर्ति की नई थ्रिलर सीरीज ह्यूमन आ रही है जिसमें कीर्ति अहम भूमिका में हैं। वीडियो में कीर्ति डॉक्टर के किरदार में नजर आ रही हैं और एक व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन दे रही हैं।

वीडियो में इंजेक्शन लगाती दिखीं कीर्ति

वीडियो में इंजेक्शन लगाती दिखीं कीर्ति

इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कीर्ति ने लिखा क्या आपने टीका लगवाया। कीर्ति ह्युमन सीरीज में डॉक्टर सायरा सबरवाल के किरदार में नजर आएंगी। वीडियो में कीर्ति ने आगे साफ करते हुए लिखा कि परेशान ना हों आप लोग, यह असली इंजेक्शन नहीं है, इस डमी इंजेक्शन का हम शूटिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह वीडियो मजे के लिए है, लेकिन इसके साथ ही खास संदेश दिया गया है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं।

लोग सिखाने लगे मेडिकल का पाठ

लोग सिखाने लगे मेडिकल का पाठ

लेकिन कीर्ति के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कोविड की वैक्सीन लोगों की नसों में नहीं लगाई जाती है। वैक्सीन को कंधे में लगाया जाता है नाकि नसों में। दूसरे यूजर ने लिखा, कृपया गलत संदेश ना फैलाएं। इंजेक्शन को आईवी के तौर पर नहीं दिया जा सकता है। लिहाजा मेडिकल के क्षेत्र से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से पहले हमेशा उसके बारे में जरूरी जानकारी को सुनिश्चित करें।

 कुछ यूजर्स ने किया बचाव

कुछ यूजर्स ने किया बचाव

सोशल मीडिया पर यूजर्स यहीं नहीं रुके, एक यूजर ने यहां तक लिख दिया क्या ये कोविड की वैक्सीन नहीं है, आप इसे नस में क्यों लगा रही हैं, वो भी कॉटन के साथ दबाव का इस्तेमाल करते हुए। ये इंजेक्शन इस तरह से कब से दिया जाने लगा। जिसके बाद कीर्ति के बचाव में एक यूजर ने लिखा इस तरह के कमेंट करना बंद करो, सबको पता है वैक्सीन कहां देनी है, पहले उनके कैप्शन पढ़ो, आ गए बोलने, बस तुम सबको बोलने का मौका चाहिए रहता है, आ जाते हैं ज्ञान बांटने।

 कीर्ति ने दिया जवाब

कीर्ति ने दिया जवाब

जिसके बाद कीर्ति ने कमेंट करते हुए लिखा बोलने दो यार, ये सब अंदर रहने की बजाए बाहर आना चाहिए, वही अच्छा है, और फिर ये सब बाहर नहीं निकलेगा तो कब्ज भी तो हो सकता है। बोलो- बोलो जिसको जो बोलना है, जितना बोलना है बोलो।

ड्रग्स टेस्टिंग स्कैम पर आधारित सीरीज

ड्रग्स टेस्टिंग स्कैम पर आधारित सीरीज

बता दें कि कीर्ति कुल्हारी विपुल शाह की सीरीज ह्युमन में नजर आएंगी, जिसमे शेफाली शाह भी उनके साथ अहम किरदार में दिखेंगी। ह्यूमन कहानी है तीन लोगों की जिसमे दो डॉक्टर, डॉक्टर गौरी व डॉक्टर शायरा हैं जबकि एक आम आदमी का किरदार विशाल जेठवा ने निभाया है। विशाल अनजाने में गलत ह्यूमन ड्रग टेस्टिंग का शिकार हो जाता है। इस सीरीज में कुल 10 एपिसोड हैं जिसे हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+