16 से 31 साल तक हुए अपने सभी अफेयर्स पर कंगना रनौत ने किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार कंगना ने अपनी लव-लाइफ को लेकर बोला है। कंगना ने खुलासा किया है कि उनकी जिंदगी में अभी तक जितने भी ब्वॉयफ्रेंड रहे, सभी से उन्हें धोखा मिला है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार कंगना ने अपनी लव-लाइफ को लेकर बोला है। कंगना ने खुलासा किया है कि उनकी जिंदगी में अभी तक जितने भी ब्वॉयफ्रेंड रहे, सभी से उन्हें धोखा मिला है। उनके सारे ब्वॉयफ्रेंड्स ने उन्हें डंप किया लेकिन उन्होंने किसी के साथ ऐसा नहीं व्यवहार नहीं किया। कंगना ने कहा कि 16 साल से लेकर 31 साल की उम्र तक उनके साथ ऐसा होता रहा। कंगना ने 'पद्मावत' फिल्म पर लिखे स्वरा भास्कर के खत का भी समर्थन किया।

जब ब्वॉयफ्रेंड ने कहा, 'ये काला जादू है'
कंगना रनौत ने अपनी लव-लाइफ पर एक बार फिर खुलासा किया है। राइजिंग इंडिया समिट में कंगना ने कहा कि उनके जीवन में अभी तक जितने रिलेशनशिप रहे हैं, उन सभी ने कंगना को डंप किया। कंगना ने कहा, 'मेरा ब्वॉयफ्रेंड मुझसे कहता था कि तुम मेरी जिंदगी के बारे में सब कुछ कैसी जानती हो? ये काला जादू है। इसपर मैंने कहा कि मेरा प्यार साइको था। ठीक है, मैं किसी और को ढूंढ लूंगी।'

'प्यार सिर्फ फिजिकल नहीं, आध्यात्मिक है'
कंगना ने ये भी बताया कि उनके अभी तक कई रिलेशनशिप रह चुके हैं। 'मेरे कई अफेयर्स रहे हैं। हर ब्रेकअप के बाद मैंने महसूस किया कि मेरी लव-लाइफ में क्षमता खत्म हो रही है। मेरे लिए प्यार सिर्फ फिजिकल रिलेशनशिप नहीं है। वो आध्यात्मिक है। प्यार एक बेहद खूबसूरत एहसास है। ये आपके पूरे शरीर को महका देता है। तब भी जब वो आपके आस-पास न हो।' कंगना अपनी लव-लाइफ में कितनी लकी रही हैं ये उन्होंने खुद बताया।

'16 साल के लेकर 31 साल तक, हर किसी ने डंप किया'
कंगना ने खुलासा किया कि उनके अभी तक के सभी रिलेशनशिप में वो ही डंप हुईं हैं। कंगना ने कहा कि उनकी बहन भी इस बारे में उनसे सवाल करती थी। 'मेरी बहन भी कहती है कि तुम्हें ये कैरेक्टर कैसे मिल गया। मेरी जिंदगी में ऐसा एक रिलेशन भी नहीं है जिसमें मैं डंप नहीं हुई। 16 साल के लेकर 31 साल तक मेरे साथ ऐसा हुआ। अगर मैं आपको नाम बताउंगी तो आप भी कहेंगे कि ये इंसान ऐसा था। सभी ने मुझे छोड़ दिया।' कंगना ने बताया कि वो लोग वापस भी आए लेकिन उन्होंने उनके लिए अपने दिल के दरवाजे बंद कर दिए थे। 'मैं हमेशा आगे बढ़ी।'

कंगना ने किया स्वरा भास्कर का समर्थन
कंगना रनौत ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के संजय लीला भंसाली के पत्र का भी समर्थन किया। स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' देखने बाद उन्हें एक खुला खत लिखा था। स्वरा ने लिखा था कि फिल्म देखने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि वो एक वजाइना से ज्यादा कुछ नहीं हैं। इसपर कंगना ने कहा, 'जिस तरह से उन्होंने खत लिखा और फिर उनकी टांग खींची गई, उसमे हमारा ही नुकसान है। एक समाज के तौर पर हम वहां फेल हो गए।' कंगना ने स्वरा का समर्थन करते हुए लिखा कि उनके पास अधिकार है कि वो क्या करें और क्या लिखें।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications