यूट्यूबर Dhruv Rathee को 'मूर्ख' बोलते हुई भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- मुझसे जुड़ा झूठा वीडियो बनाने के इतने लाख लिए
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती हैं। हाल ही में ध्रुव राठी नाम के एक यूट्यूबर ने उन्हें लेकर एक वीडियो बनाया था। वीडियो में ध्रुव ने कंगना को लेकर कहा है कि वह ढोंगी हैं और उन्हें बातें तोड़-मरोड़कर बोलने की आदत है। अब कंगना ने ध्रुव के इसी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और ये आरोप लगाया है कि इस वीडियो को बनाने के लिए यूट्यूबर को बड़ी रकम मिली है। इस मामले में कंगना ने पत्रकार-फिल्ममेकर एरे कैथर के ट्वीट को रीट्वीट किया है।

कंगना रनौत ने क्या कहा?
कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'हा हा बहुत खूब एरे कैथर, यकीनन इस मूर्ख को फेक वीडियो बनाने के लिए बड़ी रकम मिली है। इसके वीडियो में मेरे घर को लेकर बीएमसी के नोटिस के बारे में जो झूठ कहा गया है, उसके लिए मैं इसे जेल भी भिजवा सकती हूं, जिसके लिए इसे 60 लाख रुपये मिले हैं। जब तक सरकारी सहायता या पैसा नहीं दिया जाएगा कोई भी कानूनी मामलों के बारे में खुलकर क्यों झूठ बोलेगा।' कंगना ने ये बात कैथर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कही है।
अपने ट्वीट में एरे कैथर ने क्या कहा?
दरअसल कैथर ने ट्वीट किया था, 'अटेंशन: 4 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर वाले एक यूट्यूबर को 'एसएसआर की मौत में उसके परिवार की भूमिका' को बेनकाब करने पर वीडियो बनाने के लिए 65 लाख रुपये मिले हैं। उसे 1 से दो हफ्ते की समयसीमा दी गई है। इसी यूट्यूबर को पहले कंगना और अर्नब पर निशाना साधने के लिए हायर किया गया था।' अपने इस ट्वीट में एरे कैथर ने कहीं भी ध्रुव राठी का नाम नहीं लिया है। हालांकि फिर भी ध्रुव राठी ने उनके ट्वीट का जवाब दिया।

ध्रुव राठी ने भी दिया जवाब
ध्रुव राठी ने कहा, 'क्या इस बकवास फर्जी खबर में मेरा जिक्र हो रहा है? पहली बात कंगना का वीडियो बनाने के लिए किसी ने मुझे कोई पैसा नहीं दिया। दूसरी बात मैं एसएसआर पर वीडियो बनाने की योजना नहीं बना रहा हूं। और तीसरी बात, मैं वास्तव में चाहता हूं कि मेरी स्पॉन्सर फीस प्रति वीडियो 30 लाख हो, मैं कितना अमीर बनूंगा।' ध्रुव राठी के जवाब पर कैथर ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा, 'पहला- मैंने किसी का नाम नहीं लिया। अगर आपको लगता है कि वह आप हैं, तो आपका स्वागत है। दूसरा- आपकी फीस और डील्स के बारे में ध्रुव राठी मैं निश्चित रूप से बात करूंगा, लेकिन मेरा ध्यान अभी आपपर नहीं है। इसलिए थोड़ी देर रुकिए। तीसरा- खुशी है कि आपने वीडियो को हटा दिया या अभी योजना नहीं बना रहे। आपने इसका उत्तर दिया।'

वीडियो में ध्रुव राठी ने क्या कहा?
जानकारी के मुताबिक ध्रुव राठी ने अपने वीडियो में कहा है कि कंगना के घर में अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी ने उन्हें 2018 में ही नोटिस भेज दिया था। ध्रुव के वीडियो को 3.8 मिलियन बार देखा गया है। इसमें उन्होंने कहा है कि सरकार किस तरह बेकार बहस से जनता को विचलित करने की कोशिश कर रही है और कंगना के घर को गिराने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की भी खिंचाई कर रही है।
'Vivah' की पूनम बनी मां, दिया बेटे को जन्म, घर आई अनमोल खुशी












Click it and Unblock the Notifications