दीया मिर्जा का पीछा करता था एक लड़का, अभिनेत्री ने बताया कैसे सिखाया सबक
नई

'मैंने भी एक स्टॉकर का सामना किया था'
दीया मिर्जा ने कहा, 'मैं जब छोटी थी और हैदराबाद में अपने घर में रहती थी, तब मैंने भी एक स्टॉकर का सामना किया था। मैंने उसका सामना करते हुए उससे उसका नाम पूछा। उस वक्त उस लड़के के पास कोई जवाब नहीं था। किसी को भी ऐसे लोगों से घबराने या इनके बारे में किसी को बताने से डरना नहीं चाहिए। इसमें शर्म की कोई बात नहीं है।'

'सुरक्षा केवल कानूनी मुद्दा नहीं'
दीया ने आगे कहा कि यह उस परेशानी को खत्म करने की क्षमता के साथ हमें सशक्त बनाता है और इससे एक बड़ा बदलाव भी आता है। इस तरह की चीजें बंद होनी चाहिए। दीया का मानना है कि सुरक्षा केवल एक कानूनी मुद्दा नहीं है। सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी जड़ें दिमाग में काफी गहराई तक हैं और यह पितृसत्तात्मकता से भी जुड़ी है। हिंसा की अभिव्यक्ति भी रेप की तरह भयानक रूप से सकती है। उन्होंने कहा कि 'युवाओं को भी इस तरह की हिंसा और घृणित अपराधों को करते हुए देखना मुझे हैरान कर देता है।'

नया प्रोडक्शन हाउस शुरू कर रही हैं दीया
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीया अपना नया प्रोडक्शन हाउस शुरू कर रही हैं। जिसमें वह फिल्म उद्योगों से जुड़े कुछ व्यक्तियों के साथ काम करने की योजना बना रही हैं। इस कंपनी का मकसद अर्थपूर्ण कहानियों को लाना होगा। इसमें मुख्य रूप से महिला प्रधान कहानियां लाने की योजना भी है। उन्होंने कहा कि वह कई लेखकों और फिल्म निमातार्ओं के साथ बातचीत कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications