प्रेग्‍नेंसी की खबरों पर बोलीं अनुष्का शर्मा- सफाई देने की जरूरत नहीं समझती

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी की थी। शादी के बाद साल 2018 में उन्‍हें आखिरी बार फिल्‍मों में देखा गया। शाहरुख खान की फिल्‍म जीरो में उन्‍होंने नासा वैज्ञानिक का किरदार निभाया था। इसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और ना ही ऐसी कोई खबर है कि वो किसी फिल्म में काम कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्‍हें अस्‍पताल के बाहर स्‍पॉट किया गया था। बस इसी को लेकर कयास शुरु हो गए कि वो प्रेग्‍नेंट हैं। लेकिन अब इन सब कयासों पर अनुष्का ने चुप्पी तोड़ी है। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस बारे में किसी को भी सफाई देने की जरूरत नहीं है कि वो प्रेग्नेंट हैं या नहीं।

बस आप इग्नोर कर सकते हैं

बस आप इग्नोर कर सकते हैं

अनुष्का शर्मा ने कहा, 'एक एक्ट्रेस शादी करती है और जो अगला सवाल उनसे पूछा जाता है वो उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ा होता है या जब डेट कर रहे होते हैं तो ये सवाल होता है कि शादी कब करने वाली हैं।' उन्होंने कहा, 'जिस एक्ट्रेस की भी शादी होती है, सबके बारे में कुछ न कुछ कहा जाता है। कोई कुछ भी पहन सकता है फिर वो ढीली ही ड्रेस क्यों न हो, क्योंकि वो एक ट्रेंड भी है। लेकिन वो लोग कहते हैं कि ये प्रेग्नेंट हैं। आप इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। बस आप इग्नोर कर सकते हैं।'

मुझे सबसे ज्‍यादा चिढ़ सफाई देने में होती है

मुझे सबसे ज्‍यादा चिढ़ सफाई देने में होती है

अनुष्‍का ने कहा,' आप क्‍यों ऐसी चीजें करते हैं जिससे सेलीब्रिटीज को जबदस्‍ती सफाई देनी पड़ती है। मुझे सबसे ज्‍यादा चिढ़ सफाई देने में होती है। क्‍या मुझे सफाई देने की जरूरत है ? नहीं। लेकिन आजकल का माहौल ऐसा ही है।' आपको बता दें कि अभी हाल ही में प्रियंका चोपडा की भी प्रेग्‍नेंसी को लेकर अफवाह उडी थी।

विराट कोहली संग शादी करके बेहद खुश

विराट कोहली संग शादी करके बेहद खुश

फिल्मफेयर से इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा, "विराट कोहली संग शादी करके वो बेहद खुश हैं। मैंने मेरे बेस्ट फ्रेंड से शादी की. मैंने उस इंसान से शादी की जिस पर मैं बहुत भरोसा करती हूं। मैं किसी ऐसे इंसान से शादी करती हूं जिसे मैं सिर्फ इसलिए प्यार करती हूं क्योंकि वो अच्छे इंसान हैं। आप जीवन में गलतफहमी होने की बात करते हैं और फिर आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं, जो आपको पूरी तरह से समझता है। तो दुनिया आपके लिए एग्जिस्ट ही नहीं करती है। ''अनुष्का ने कहा, ''जब हम साथ होते हैं, तो उनके और मेरे लिए, दुनिया का अस्तित्व समाप्त हो जाता है। जब हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, तब भी यही बात थी। मुझे बहुत खुशी हो रही है क्योंकि वो मेरा परिवार है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+