KRK की बढ़ी मुश्किलें, सलमान खान ने की एक्टर के खिलाफ अवमानना अपील की
मुंबई, जून 07: बॉलीवुड एक्टर से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान द्वारा सलमान खान की फिल्म राधे को लेकर की गई समीक्षा के बाद लगातार विवाद गहराता जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को मुंबई की एक अदालत में एक अर्जी दायर कर मांग की कि अभिनेता कमाल आर खान के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए, क्योंकि उन्होंने ऐसा नहीं करने का वचन दिया था।

केआरके के वकील ने कोर्ट ने ऐसा ना करने का किया था वादा
यह आवेदन सलमान द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में दाखिल किया गया है। मानहानि के मुकदमे में सलमान ने कमाल आर खान को उनके, कारोबार व फिल्मों पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से वीडियो बनाने और अपलोड करने या कोई अन्य सामग्री को अपलोड करने से रोकने का अनुरोध किया है। जब पिछले महीने मानहानि के मुकदमे की सुनवाई हुई तो कमाल आर खान के वकील मनोज गडकरी ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल सुनवाई की अगली तारीख तक सलमान के खिलाफ कोई और मान हानिकारक पोस्ट या टिप्पणी नहीं करेंगे।

सलमान ने केआरके के खिलाफ दर्ज करायी थी शिकायत
सलमान ने कमाल आर खान के खिलाफ हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'राधे' की समीक्षा को लेकर मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को सलमान के वकील प्रदीप गांधी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सी वी मराठे से कहा कि आश्वासन के बावजूद कमाल आर खान लगातार अपमानजनक ट्वीट कर रहे हैं। गांधी ने दलील दी, यह अदालत की अवमानना है। इसके बाद कमाल आर खान के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग करते हुए एक आवेदन दाखिल किया गया।

11 जन को अगली सुनवाई
अदालत ने आवेदन पर दलीलें सुनीं और इसे आगे की सुनवाई के लिए 11 जून को सूचीबद्ध कर दिया। अदालत ने कहा कि तब तक कमाल आर खान के वकील मनोज गडकरी द्वारा दिया गया बयान जारी रहेगा। केआरके अपने अभद्र भाषा के इस्तेमाल के लिए जाने जाते हैं, यही वजह है कि वह इस तरह की भाषा की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान का करियर खत्म करने की धमकी तक डे डाली है।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications