हार्ले डेविडसन से राजपथ पहुंचा 'रावण', पुलिस ने काट दिया चालान
दिल्ली पुलिस को विजयादशमी से ठीक पहले रावण का चालान काटना पड़ गया।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को विजयादशमी से ठीक पहले रावण का चालान काटना पड़ गया। लालकिला मैदान में आयोजित होने वाली मशहूर लव-कुश रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे फेमस बॉलीवुड अभिनेता मुकेश ऋषि रहे हैं। हाल ही में दिल्ली की सैर करना उन्हें महंगा पड़ गया। सुबह-सवेरे सैर पर निकले मुकेश ऋषि का ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट न पहनने के कारण चालान काट दिया।

मुकेश ऋषि रात को रामलीला खत्म कर सवेरे दिल्ली की सैर पर निकले। वो अपने रावण की पोशाक में ही इंडिया गेट घूमने निकल गए। जब सड़कों पर लोगों ने उन्हें देखा तो सभी की नजरें टेढ़ी हो गईं। हर कोई इस आधुनिक रावण को देखकर हैरान रह गए। किसी को समझ नहीं आया कि सवेरे-सवेरे उनके बीच ये रावण कहां से आ गया है। जब मुकेश ऋषि अपनी बाइक से उतरे तब जाकर लोगों ने उन्हें पहचाना।
इस पूरी घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और दिल्ली पुलिस की नजरों में जा पहुंचा। मुकेश ऋषि अपनी पोशाक में थे इसलिए उन्होंने हेलमेट की बजाय मुकुट पहना हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हेलमेट न पहनने के लिए चालान का नोटिस भेजा। मुकेश ऋषि ने भी दिल्ली मुख्यालय पहुंच कर 100 रुपये का जुर्माना भरा। कहा जा रहा है कि उन्हें मीडिया को इंटरव्यू देना था इसलिए वो रावण की पोशाक में ही निकल पड़े।
ये भी पढ़ें: आज भी मौजूद है रावण का शव, विभीषण ने नहीं किया था अंतिम संस्कार?












Click it and Unblock the Notifications