बॉलीवुड एक्टर कादर खान की हालत बेहद नाजुक, कनाडा के अस्पताल में स्पेशल वेंटिलेटर पर रखा गया

कनाडा। जाने माने बॉलीवुड एक्टर कादर खान इस वक्त कनाडा के एक अस्पताल में हैं, उनकी तबीयत बेहद खराब है और वे मौत से जूझ रहे हैं। खान को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है। यही वजह है कि डॉक्टरों ने उन्हें साधारण वेंटिलेटर से हटाकर स्पेशल वेंटीलेटर पर रखा है। बता दें कि खान कनाडा में अपने बेटे सरफराज और बहु साहिस्ता के साथ रह रहे हैं।

bollywood actor kader khan in critical situation in canada, put on special ventilator

सांस लेने में हद से ज्यादा तकलीफ का सामना कर रहे खान को डॉक्टरों ने बीआईपीएपी वेंटिलेटर पर रखा है। वे बात चीत नहीं कर पा रहे हैं और डॉक्टरों को संदेह है कि उन्हें निमोनिया ने जकड़ लिया है। हालांकि डॉक्टरों की टीम लगातार कादर खान की सेहत पर नजर बनाए है लेकिन कोई खास सुधार नहीं दिखाई पड़ रहा।

स्पॉटवॉय से बातचीत में खान के बेटे सरफराज ने बताया कि हाल ही में उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ था और डॉक्टरों ने उन्हें चलने फिरने को कहा था लेकिन सेहत ठीक न होने के चलते वे ऐसा नहीं कर पाए। आपरेशन अच्छी तरीके से सफल हुआ था लेकिन उसके बाद से वे कभी बेड से उठे ही नहीं। बता दें कि कादर खान अपने समय के काफी जाने माने कलाकार हैं। उन्होंन पॉजिटिव और नेगेटिव रोल के अलावा अपनी कॉमेडी से भी फैंस की खूब दिल जीता है।

यह भी पढ़े- विनोद खन्ना ही नहीं इन सितारों की हालत भी फैंस को रुला रही है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+