धमेंद्र ने वीडियो शेयर कर गुनगुनाया अपना फेवरेट गाना, बोले- कोरोना वायरस के डर से नहीं गा रहा
नई दिल्ली, 27 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में एक बार बॉलीवुड कालाकार हम सबकी तरह घरों में कैद हो गए हैं। वहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जो कि पिछले काफी दिनों से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं वो भी मुंबई शहर से दूर अपने फार्म हाउस पर दिन बिता रहे हैं। कोरोना की पहली लहर से ही धमेंद्र दुनियादारी से दूर एकांतवास में जीवन का मजा ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव हैं। धमेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

धमेंद्र ने बताया अपना पसंदीदा गाना
सोशल मीडिया पर अपने प्रसंशकों से मुखातिब धमेंद्र आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं अब एक्टर धमेंद्र जो आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी निजी लाइफ को लेकर खुलासे करते रहते है उन्होंने अब अपने फैंस से शेयर किया है कि उनका फेवरेट गाना कौन सा है और वो इस वीडियो में गाना गाते हुए भी सुनाई दे रहे है। इस वीडियो के कारण धमेंद्र एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

धमेंद्र ने गुनगुनाया- ऐ दिल मुझे ऐसी जगह ले चल जहां कोई न हो'
धर्मेंद्र ने इस वीडियो में बताया कि उनका फेवरेट गाना कौन सा है इसके साथ ही उन्होंने कोरोना काल में जो हालात हैं उस पर इस गाने के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। धमेंद्र ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की सुपरहिट फिल्म आरजू के गाने 'ऐ दिल मुझे ऐसी जगह ले चल जहां कोई न हो' को गाते दिख रहे हैं।

धमेंद्र ने लिखी ये पोस्ट
धमेंद्र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने फैंस के लिए एक पोस्ट भी लिखी है। इस पोस्ट में उन्होंने कोरोना काल में जो हालात हैं उसके बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा 'कोरोना वायरस से डर से नहीं गा रहा... हालत तो ऐसी ही है.... तलक की मीठी आवाज में दिलीप साहब पर आरजू में फिल्माया गया ये मेरा फेवरेट गाना है।'












Click it and Unblock the Notifications