Body Builder Bride: कौन हैं ये धांसू बॉडी बिल्डर दुल्हन? जिसको देख डरा पूरा पुरुष समाज! यूजर्स ले रहे मजे
Body Builder Bride Video Viral: बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में अब सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती दुल्हन के रूप में सजी हुई हैं, लेकिन उनकी मजबूत काया को देखकर लोग हैरान हैं।
इस वायरल वीडियो में दुल्हन अपनी बाहों पर तेल लगवाते हुए नजर आती हैं, फिर जब उन्होंने अपने मसल्स फ्लेक्स किए तो लोग अचंभित रह गए। लोगों को यह यकीन ही नहीं हुआ कि यह किसी लड़की का शरीर हो सकता है।

वीडियो में वे भारी गहनों के साथ पारंपरिक दुल्हन की तरह सजी हुई हैं, लेकिन उनकी मजबूत बॉडी बिल्ड उनकी मेहनत और डेडिकेशन को साफ दिखा रहा है।
Body Builder Bride को देख आ रहे गजब के रिएक्शन
इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार और प्रेरणादायक कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। किसी ने लिखा, "पूरा ससुराल डरा हुआ है!", तो किसी ने कहा, "इस बहू के गले में जेवर के साथ मेडल्स भी होने चाहिए थे।" एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "अगर सास-ननद ने ताना मारने की कोशिश की तो यह अपनी बॉडी दिखा देगी और सब चुप हो जाएंगे।"
हालांकि, कई लोगों ने इसे गर्व का विषय भी बताया। एक यूजर ने लिखा, "डरने की नहीं, गर्व करने की जरूरत है कि लड़की ने इस तरह की शानदार बॉडी बनाई है।"
कौन हैं बॉडी बिल्डर दुल्हन?
सोशल मीडिया पर जिस दुल्हन की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। उनका नाम चित्रा पुरुषोत्तम हैं। चित्रा कर्नाटक की एक पॉपुलर बॉडीबिल्डर हैं, जिन्होंने नेशनल और राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताएं जीती हैं। उनके खिताबों में जो शामिल हैं, वो
- Miss India Fitness & Wellness
- Miss South India
- Miss Karnataka (5 बार विजेता)
- Miss Bengaluru
- Miss Mysore Wodeyar
इसके अलावा इंस्टाग्राम पर उनकी वीडियो की भरमार है। चित्रा के इंस्टा पर एक लाख 26 हजार फॉलोवर्स हैं। वहीं उनकी रील्स पर मिलियन्स में व्यूज जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications