बिहार: महानंदा नदी में पलटी नाव, 4 लोगों की मौत, 28 बचाए गए

पटना। बिहार के कटिहार में महानंदा नदी में गुरुवार देर शाम एक नाव हादसा हो गया। महानंदा नदी में 60 लोगों से भरी एक नाव पलट गई। इस घटना में 4 लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव अभियान में अब तक 28 लोगों को बचाया जा चुका है। कई लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार रात उस वक्त हुआ, जब महानंदा नदी में एक नौका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

boat carrying passengers capsizes in Mahananda river in Katihar region of Bihar
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आबादपुर थाना क्षेत्र के डमडोलिया-वाजिदपुर के बीच यह नाव दुर्घटना हुई है। महानंदा नदी उत्तर दिनाजपुर और मालदा जिलों के मध्य से गुजरती है। नदी में हर साल नौका रेस होती है। इस साल भी रेस का आयोजन किया गया था, जिसे देखकर घर लौट रहे लोगों की नाव नदी में पलट गयी।एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

नाव में सवार लोग पश्चिम बंगाल के मालदा से बिहार के कटिहार जा रहे थे। इसी दौरान नाव पलटने से इस पर सवार सभी लोग नदी में गिर गए।मालदा के जिलाधिकारी, कौशिक भट्टाचार्य के अनुसार महानंदा नदी में आज एक नाव के पलट जाने से 4 लोगों की मौत हो गई और 28 को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि, दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। मरने वाले की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ के जवान मौके पर हैं। यह नाव लोगों को पश्चिम बंगाल के मालदा से बिहार के कटिहार लेकर जा रही थी। उत्तर दिनाजपुर व मालदा जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने लोगों की तलाश के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि हादसे के कारण और इसमें हताहत लोगों की संख्या के विषय में अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+