बीएमसी ने लालबाग के राजा पर लगाया 60 लाख रुपए का जुर्माना
Recommended Video
नई दिल्ली। देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार काफी धूमथाम से मनाया गया और गणेश विसर्जन में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। मुंबई में लेकप्रिय गणेश मंडल लालबाग के राजा की सवारी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। लेकिन बृहन्मुंबई नगर निगम ने लालबाग के राजा का नियमों का उल्लंघन करने की वजह से चालान काट दिया है। दरअसल सड़क पर सजावट के लिए जो गड्ढे किए गए हैं, उसे भरा नहीं गया, जिसकी वजह से लालबाग मंडल पर बीएमसी ने 60 लाख रुपए का जुर्माना ठोक दिया है।

कई वर्षों से नहीं भरा गड्ढा
दरअसल पिछले छह साल से इन गड्ढों को भरा नहीं गया है, जिसके बाद आखिरकार बीएमसी ने यह चालान काटा है। यह जानकारी आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी से सामने आई है। स्थानीय कार्यकर्ता महेश वेनगुर्लेकर ने बताया कि उन्होंने लालबाग मंडल ने 2018 में कुल 953 गड्ढे किए थे। हर वर्ष इतने ही गड्ढे किए जाते हैं, लेकिन इन्हे कभी भी भरा नहीं जाता है। दिलचस्प बात यह है कि बीएमसी ने लालबाग मंडल पर 60 लाख रुपए का जुर्माना ठोका है, लेकिन अभी तक इसे वसूला नहीं गया है।
जल्द की जाएगी कार्रवाई
वहीं बीएमसी ने नगर निगम के इस दावे को खारिज किया है। लोकल वॉर्ड ऑफिस के एक अधिकारी ने बताया कि जुर्माना नहीं भरने पर मंडल पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। लालबाग मंडल के सेक्रेटरी सुधीर साल्वी ने बताया कि बीएमसी ने हमारे उपर पारलकर और केईएम अस्पताल के पास गड्ढों की वजह से जुर्माना लगाया है, लेकिन हमने इसके खिलाफ निकाय को पत्र लिखा है। उन्होंने दावा किया है कि हमने इस बकाया राशि को भर दिया है।
मंडल ने जुर्माना भरने का किया दावा
सुधीर साल्वी ने बताया कि मेरे पास बकाया राशि के भुगतान का बिल भी है,जिसे दिखाकर मैं यह साबित कर सकता हूं। गौरतलब है कि मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान लालबाग के राजा काफी चर्चा में रहते हैं। उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। यहां पर भक्त करोड़ों रुपए का दान देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications