बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के सामने उनके 8 मंजिला बंगले पर चला बीएमसी का बुलडोजर, कई चीजें ढहाई
Recommended Video

मुंबई। शहर में अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी लगातार कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का 8 मंजिला बंगला भी आ गया है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के छत पर एक टॉइलट, एक कार्यालय और एक पूजा घर का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शत्रुघ्न सिन्हा पर शिकंजा कसते हुए उनके जुहू स्थित आठ मंजिला बंगले में बने अवैध ढांचों को गिराया है। बताया जा रहा है कि जिस समय बीएमसी ने ये कार्रवाई की उस समय बीजेपी सांसद घर में ही मौजूद थे।

मुंबई के जुहू में है शत्रुघ्न सिन्हा का बंगला
बीएमसी की ओर से कहा गया कि शत्रुघ्न सिन्हा के बंगले 'रामायण' में अवैध निर्माण की शिकायत के बाद नोटिस जारी किया गया। बीजेपी सांसद ने बताया कि उनके घर में मामूली गड़बड़ियां थीं और उन्होंने बीएमसी स्टाफ को इसे हटाने के लिए समर्थन दिया। बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा का मुंबई के जुहू में 8 मंजिला बंगला है। इसका नाम 'रामायण' है जहां बेटी सोनाक्षी समेत परिवार के सदस्य रहते हैं।

बीजेपी सांसद की मौजूदगी में की गई कार्रवाई
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) अधिकारियों ने बताया कि बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के छत पर एक टॉइलट, एक कार्यालय और एक पूजा घर का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। इस संबंध में सिन्हा को हमारी ओर से नोटिस भी भेजा गया, बावजूद इसके में अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। नियमों की अनदेखी की वजह से कार्रवाई की गई। हालांकि बीएमसी की ओर से कहा गया कि कार्रवाई में बीजेपी सांसद ने पूरा सहयोग किया।

शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ दर्ज होगी शिकायत
बीएमसी की ओर से बताया पूजा घर को छोड़कर बाकी सभी अवैध ढांचों को गिरा दिया गया। इसके साथ ही बीएमसी अधिकारियों ने पूजा घर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने और इस कमरे को हटाने के लिए कहा है। वहीं बीएमसी अधिकारी ने आगे कहा कि नियमों के मुताबिक बीजेपी सांसद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications