ऑस्कर विनिंग फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का ये एक्टर झुग्गियों में रहने को हुआ मजबूर, मां ने लगाई गुहार

मुंबई। एक-दो नहीं बल्कि आठ ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का हिस्सा रहा एक एक्टर अपनी जिंदगी के बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है। कभी झुग्गियों से निकल कर ये एक्टर इस फिल्म में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के जरिए सुर्खियों में आया। यही नहीं फिल्म की सफलता के बाद उसकी जिंदगी बदल गई, यही नहीं वो और उसका परिवार झुग्गियों से निकलकर फ्लैट में रहने लगा था। लेकिन अब एक बार फिर से इस एक्टर की जिंदगी पुराने ढर्रे पर चली गई है, वो और उसका परिवार एक बार फिर से झुग्गी में रहने को मजबूर हो गया है। हम बात कर रहे हैं 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में छोटा सलीम का किरदार निभाने वाले अजहरूद्दीन इस्माइल की।

Recommended Video

    Oscar विनिंग मूवी 'Slumdog Millionaire' का कलाकार झुग्गियों में लौटा | Oneindia Hindi
    इस्माइल ने 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में छोटा सलीम का निभाया था किरदार

    इस्माइल ने 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में छोटा सलीम का निभाया था किरदार

    अजहरुद्दीन इस्माइल ने डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में चाइल्ड-एक्टर के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में काम करने के बाद इस्माइल को बड़ी कामयाबी मिली, उसने अपनी एक अलग पहचान भी बनाई। हालांकि, वो अपनी इस सफलता को बहुत दिनों तक कायम नहीं रख सका। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक उसे अपने परिवार के साथ वापस से उसी झुग्गी में लौटने को मजबूर होना पड़ा, जिससे निकलकर आया था। साल 2008 में इस्माइल को डैनी बॉयल ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में कास्ट किया था। उस समय उसकी उम्र महज 10 साल की थी और फिर फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड्स में धूम मचाई और एक साथ 8 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए। इस सफलता का असर अजहरुद्दीन इस्माइल की जिंदगी पर भी हुआ।

    'जय हो' ट्रस्ट से मिला था फ्लैट, अब झुग्गियों में रहने को मजबूर

    'जय हो' ट्रस्ट से मिला था फ्लैट, अब झुग्गियों में रहने को मजबूर

    फिल्म की शानदार सफलता के बाद इसके डायरेक्टर डैनी बॉयल ने 'जय हो' नाम का ट्रस्ट बनाया था। इस ट्रस्ट का मकसद फिल्म के चाइल्ड एक्टर रहे अजहरुद्दीन इस्माइल और रुबीना कुरैशी की मदद करना था। ये दोनों चाइल्ड एक्टर मुंबई की झुग्गियों में रहते थे लेकिन जय हो ट्रस्ट की वजह से इन दोनों बच्चों की जिंदगी बदलने की कोशिश की गई और दोनों फ्लैट और मंथली अमाउंट भी दिया गया। हालांकि अब करीब 10 साल बाद अजहरुद्दीन की हालत पहले जैसी ही हो गई है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, उसे अपना फ्लैट बे​चकर फिर से मुंबई के बांद्रा ईस्ट के स्लम में झुग्गियों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। वहीं मुंबई मिरर ने इस बीच अजहर और उनकी मां से बात की।

    एक्टर इस्माइल ने कहा- अब स्टारडम खत्म हो गया

    एक्टर इस्माइल ने कहा- अब स्टारडम खत्म हो गया

    मुंबई मिरर से बात करते हुए अजहरुद्दीन इस्माइल ने बताया, 'स्टारडम खत्म हो गया। अब मुझे अपने परिवार को चलाने के लिए पैसे कमाने होते हैं। मुंबई बहुत भीड़भाड़ वाला और प्रदूषित है। मैं भले ही झुग्गी में पैदा हुआ लेकिन वहां वापस जाना नहीं चाहता था।' बता दें कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की रिलीज के एक साल बाद ही इस्माइल के पिता की टीबी के चलते मौत हो गई थी और फिर गरीबी के कारण उन्हें मिला फ्लैट बेचना पड़ गया।

    एक्टर की मां ने बताया- गलत संगत और ड्रग्स से बिगड़े हालात

    एक्टर की मां ने बताया- गलत संगत और ड्रग्स से बिगड़े हालात

    मुंबई मिरर से बातचीत में इस्माइल की मां ने बताया कि जब उनका बेटा 18 साल का हुआ, तो ट्रस्ट की ओर से दिया जाने वाला मासिक भत्ता बंद कर दिया गया। ये भत्ता करीब 9000 रुपये था। इसके बाद हमारे लिए घर चलाना काफी मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का पढ़ाई में मन नहीं लगा और उसने छोटा कारोबार शुरू करने की योजना बनाई। लेकिन उसका ये काम नहीं चल पाया। इसके बाद वो गलत संगत में पड़ गया और ड्रग्स लेना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से वह अकसर बीमार पड़ने लगा। पिछले तीन साल से मैं संघर्ष कर रही हूं और मैंने उसके इलाज में काफी पैसे खर्च किए। और फिर हमारे पास फ्लैट बेचने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा। फिलहाल इस्माइल का परिवार बांद्रा ईस्ट में नौपाड़ा के 10X10 फीट के रुम में रहता है। इसमें उसकी बहन, बहन का पति और उनके तीन बच्चे भी रहते हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+