पश्चिम बंगाल: मल्लारपुर रेलवे स्टेशन के पास मेघदूत क्लब में विस्फोट
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मल्लारपुर रेलवे स्टेशन के पास मेघदूत क्लब में शनिवार की रात अचानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में क्लब की इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, मेघदूत क्लब में विस्फोटक पहले से ही मौजूद थे। शनिवार रात को हुए विस्फोट के बाद क्लब के पास स्थित गांवों में हंगामा मच गया।

धमाके की सूचना मिलते ही मल्लारपुर थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस विस्फोट में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। मगर ब्लास्ट के दौरान इमारत का हिस्सा गिर गया है। मलवा उठाने का कार्य जारी है। मामले में आगे की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications