असम: इंटरसिटी एक्सप्रेस में धमाका, 11 लोग घायल
दिसपुर। असम के उदालगुड़ी में एक ट्रेन में धमाका हुआ है, जिसमें कम से कम 11 लोगों के घायल होने की खबर हैं। शनिवार को रंगिया-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस में यह धमाका हुआ है। फिलहाल धमाके की वजह पता नहीं चल पाई है।

यह बम धमाका एक इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच में हुआ है, डीआईजी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। धमाका हरिसिंगा स्टेशन पर रंगिया-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुआ है, जिसमें 11 लोगों के घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 6.45 बजे यह धमाका हुआ है।
घटना स्थल पर रेस्क्यू के लिए पुलिस और सेना के लगाया गया है। वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। यह धमाका गुवाहटी से करीब 70 किमी दूरी पर हुआ है।
स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में जो घायल हुए हैं उनकी हालात बेहद गंभीर है। पुलिस प्रशासन फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
Assam: Explosion inside Kamakhya-Dekargaon Intercity Express in Udalguri. 11 persons injured. pic.twitter.com/M61eRSkBnL
— ANI (@ANI) December 1, 2018












Click it and Unblock the Notifications