कोलकाता की ट्रेन में दो गुटों के बीच गैंगवार में आरोपियों ने फेंके बम, 17 घायल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लोकल ट्रेन सियालादह-कृष्णानगर में दो गुटों के बीच हुए गैंगवार में 17 लोग घायल हो गये हैं। ट्रेन में गैंगवार में ब्लास्ट भी हुआ जिसमें दो लोगों की हालत काफी गंभीर है। ट्रेन में यह धमाका सुबह तकरीबन चार बजे हुआ था।

ट्रेन में यह हादसा दो गुटों में हुई खूनी जंग के चलते हुआ। ट्रेन में यात्रियों की मानें तो ट्रेन के भीतर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ और उन्होंने ट्रेन के भीतर बम फेंकना शुरु कर दिया। वहीं इस मामले की जांच के लिए सीआईडी की टीम पहुंच गयी है, साथ ही आरोपियों की धरपकड़ की कवायद तेज हो गयी है।
उधर पुलिस का कहना है कि ट्रेन में आरोपी बम लेकर सवार हुए थे। वहीं चश्मदीदों के अनुसार सफर के दौरान कुछ लोग ट्रेन में हथियार लेकर चढ़े थे जिनकी ट्रेन में अन्य लोगों से बहस हो गयी जिसके बाद ये आरोपी ट्रेन के भीतर बम फेंकने लगे।












Click it and Unblock the Notifications