पश्चिम बंगाल टीएमसी नेता बूरो हंसदा के घर धमाका, पत्नी की मौत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से बड़ा बम धमाका हुआ है। बम धमाका तृणमूल कांग्रेस के नेता बूरो हंसदा के बीरभून स्थित आवास में हुआ है। इस धमाके में बूरो हंसदा की पत्नी की मृत्यु हो गयी है।

यह बम धमाका सुबह तकरीबन तीन बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने हंसदा के घर में देर रात बम फेंका था जिसके बाद यह ब्लास्ट हुआ है। धमका करने वालों के निशाने पर हंसदा और उनकी पत्नि थी। धमाके के बाद मौके पर ही हंसदा की पत्नि की मौत हो गयी जबकि हंसदा को गंभीर रूप से धमाके में घायल हो गये हैं।
हंसदा को धमाके के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बीरभूमि के एसपी मुकेश का कहना है कि हमें इस मामले की जानकारी प्राप्त हुई है जिसमें हंसदा की पत्नि की मौत हो गयी है। साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications