आरा सिविल कोर्ट के बाहर बम धमाका: 1 महिला और 1 पुलिस कांस्टेबल की मौत
आरा। एक बड़ी खबर बिहार के आरा जिले से आ रही है, जहां के सिविल कोर्ट में बम धमाका हुआ है जिसमें 1 महिला की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हो गये हैं।

जो खबरें आ रही है उसके हिसाब से बम मरने वाली महिला के ही बैग में था। एडीजे बिहार गुप्तेश्वर पांडे ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा है कि इस मामले में 15 लोग घायल हुए हैं और इस घटना में घायल पुलिस कांस्टेबल की मौत भी हो गई है। मरने वाली महिला ही शक के घेरे में है , उनके हिसाब से मरने वाली महिला ही बम लेकर जा रही थी, फिलहाल अभी डीएम और एसपी बात करने की स्थिति में नहीं हैं इसलिए इससे ज्यादा की जानकारी अभी उपलब्द्ध नहीं है।
आरा में बम धमाका: 1 महिला और 1 पुलिस कांस्टेबल की मौत
बताया जा रहा है कि बम धमाका 11 बजे के पास तब हुआ जब कैदियों की पेशी होने वाली थी। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के हिसाब से इस घटना में घायल हुए 4 लोगों की हालत काफी गंभीर है। फिलहाल अभी स्थिति साफ नहीं है लेकिन गणतंत्र दिवस के ठीक पहले इस तरह की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े कर दिये हैं। फिलहाल जांच जारी है। गृहमंत्रालय ने भी इस मामले में डिटेल रिपोर्ट मांगी है।
गृहमंत्रालय ने मांगी डिटेल रिपोर्ट
फौरी तौर पर क्रूड बम की आशंका जताई जा रही है लेकिन अभी किसी भी बात की पुष्टि नहीं हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
इसी बीच संभावना जा रही है कि आरोपी महिला के पति की आज कोर्ट में पेशी थी, जिसे छुड़ाने के लिए शायद वो कोर्ट आयी थी, हालांकि महिला की पहचान अभी नहीं हुई है लेकिन उम्मीद जा रही है कि उसके शव के पास से पाये गये मोबाइल से उसका सुराग मिल सकता है। जहां पुलिस इन सवालों के घेरे में उलझी हुई हैं वहीं दूसरी ओर पेशी के लिए आये दो कैदी कोर्ट से बाहर भी गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications