महाराष्ट्र में आसमान से गिरा काला पानी, दहशत में हैं लोग

Recommended Video

    Maharashtra: 'Black rain' in Uran, residents are scared | वनइंडिया हिंदी

    रायगड। महाराष्ट्र के रायगड जिले के उरण शहर में काली बारिश हुई। करीबन आधे से एक घंटे के दौरान काली बारिश होने से स्थानीय नागरिकों में भय का वातावरण देखा गया लेकिन कुछ लोगों ने दिन पर दिन बढ़ते हुए प्रदूषण की वजह से काली बारिश होने का दावा किया है।

    Black water rain in Maharashtra

    शनिवार की शाम उरण परिसर में जोरदार बारिश ने दस्तक दी। करीबन आधे से एक घंटे तक बारिश ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया था। इस बारिश का पानी पूरी तरह से काला था, बारिश का पानी काला होने की वजह से लोगों में दहशत का माहौल भी देखा गया। पिछले दो दिनों से रायगड में काली बारिश हो रही है जहां काली बारिश लोगों के मन में चिंता का विषय बना हुआ है।

    वहीं इस काली बारिश को लेकर गंभीरता से विचार करते हुए खोज करने की आवश्यकता नागरिकों द्वारा व्यक्त की जा रही है। पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने वापस से दस्तक दी है। रायगड में भी मूसलाधार बारिश हुई और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ तूफानी बारिश हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+