Bihar Elections: केंद्रीय मंत्री के आरके सिंह के काफिले पर हमला, गाड़ी रोककर दिखाए गए काले झंडे
पटना। बिहार के भोजपुर में चुनावी रैली में शामिल होने जा रहे केंद्रीय मंत्री आर के सिंह (RK Singh) के काफिले पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री को काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान प्रदर्शनकारी काले झंडे लेकर मंत्री का गाड़ी के सामने आ गए। गाड़ी पर काले झंडे भी मारे गए।

बुधवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक जनसभा को संबोधित करने बिहार पहुंचे थे। इसी में शामिल होने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भी अपने काफिले के साथ सड़क मार्ग से जा रहे थे। केंद्रीय मंत्री का काफिला भोजपुर जिले के बरहरा क्षेत्र से गुजर रहा था इसी दौरान बड़ी संख्या में सड़क पर खड़े लोगों ने मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए। इस दौरान कुछ युवक मंत्री की गाड़ी के सामने आ गए जिसके चलते गाड़ी रोकने पड़ी। इस दौरान युवक गाड़ी के पास आ गए और गाड़ी पर हाथ भी मारा। बाद में युवकों के हटने पर मंत्री की गाड़ी आगे बढ़ सकी।
#WATCH बिहार: भोजपुर ज़िले के बरहरा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के काफिले को काले झंडे दिखाए गए। pic.twitter.com/mJsQdPh5qe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2020












Click it and Unblock the Notifications