दिल्ली: 'भगवान शिव' के नाम पर 'खाकी' का काला कारोबार
नई दिल्ली। देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर लोग अपने पापों की क्षमा मांगते हैं। मगर दिल्ली पुलिस इसके बिल्कुल विपरीत काम कर रही है। भगवान के नाम पर करोड़ों का काला करोबार कर रही है। इन दिनों दिल्ली में अवैध गाडियों को मंथली लेकर एक ऐसा ही स्टीकर दिया जाता जिसमें भगवान शिव की 'ॐ नम शिवाय' लिखी तस्वीर, 'जय माता दी' या ऐसे ही कुछ संकेत होते हैं। जिसके लगे होने से इन गाड़ियों को नो इंट्री में भी बड़ी बड़ी लोडेड गाडियां ले जाने की परमिट मिल जाती है। और इसे रोकने की हिम्मत किसी पुलिसवाले में नही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इन दिनों अपने अवैध कारोबार के लिए इन्ही संकेतो का सहारा ले रहीं है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिया गया यह निशान हर महीने चेंज होता है। इस महीने अवैध गाडियों के लिए यह निशान भगवान शिव की 'ॐ नम शिवाय' लिखी तस्वीर है। जबकि अक्टूबर में जय माता दी तो वहीं सितम्बर में चाबी का छल्ला पहचान था.। जिस भी गाडी पर ये ॐ नम शिवाय लिखा शिवजी महाराज का बोर्ड लगा होगा उसको कोई ट्रेफिक पुलिस का जवान इस महीने नहीं रोकेगा। दिल्ली पुलिस का ये करोड़ो रूपये का काला कारोबार धड़ल्ले से जारी है. जिसके चलते दिल्ली में दिन के वक्त भी अवैध गाडियों की भरमार रहती है।
नो इंट्री में भी बड़ी-बड़ी लोड गाडिया खुलेआम सडको पर चलती है। एक ट्रक ड्राइवर ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया कि ऐसे स्टिकर उनके मालिक लाकर उन्हें देते है और यह संकेत होता है कि पुलिसवाले इस गाड़ी को नहीं रोकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications