'संसद के इतिहास का काला दिन', लोकसभा से महुआ मोइत्रा के निष्कासन पर BJP पर बरसा विपक्ष

Mahua Moitra: कैश-फॉर-क्वेरी मामले में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित किए जाने के बाद विपक्षी नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। विपक्षियों नेता ने कहा कि बीजेपी का अंत आ गया है। हमलोग महुआ मोअत्रा के साथ खड़े हैं। पूरा इंडिया गठबंधन महुआ मोइत्रा के साथ है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि महुआ मोइत्रा को जिस तरह से निष्कासित किया गया, उससे पूरी प्रक्रिया पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। संजय सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ था। जिस दिन से यह मामला शुरू हुआ, उसी दिन से सभी को पता था कि वे उसे निष्कासित कर देंगे।

लोकसभा से महुआ मोइत्रा के निष्कासन पर BJP पर बरसा विपक्ष

'हम और इंडिया गठबंधन महुआ मोइत्रा के साथ खड़े हैं'

आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बृजभूषण शरण सिंह संसद में हैं लेकिन महुआ मोइत्रा को निष्कासित कर दिया गया है। यह बीजेपी की साजिश है। संजय सिंह और महुआ मोइत्रा दोनों मुखर आवाजें थीं। जो अडानी के खिलाफ जांच की मांग कर रही थीं। हम और इंडिया गठबंधन उनके साथ खड़े हैं।

'क्या महुआ मोइत्रा को गवाहों से जिरह करने का अधिकार नहीं था?'

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सवाल उठाया कि क्या महुआ मोइत्रा को गवाहों से जिरह करने का अधिकार नहीं था? आचार समिति में अधिकांश सदस्य बीजेपी से थे और उन्होंने उन्हें बोलने नहीं दिया। पहले राहुल गांधी ने अडानी और हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सवाल पूछने की गुस्ताखी दिखाई और उन्हें निलंबित कर दिया गया। बाद में महुआ मोइत्रा ने बोलने की हिम्मत की और अब उन्हें निष्कासित कर दिया गया। यह संसद के इतिहास का काला दिन है।

क्या बोलीं टीएमसी नेता शशि पांजा

पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा कि बीजेपी सत्ता में एक महिला को बर्दाश्त नहीं कर सकती। वे बीजेपी के खिलाफ बोलती थीं, और उसे चुप करा दिया गया। 2024 में वह फिर चुनाव लड़ेंगी।

यह भी पढ़ें- Mahua Moitra: सांसदी जाने के बाद महुआ मोइत्रा के पास क्या है ऑप्शन? अब आगे क्या करने वाली हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+