काला हिरण शिकार मामले में सलमान कोर्ट में हुए पेश, अगली सुनवाई 17 जुलाई
Recommended Video

नई दिल्ली। जोधपुर में काले हिरण का शिकार करने के दोषी सलमान खान आज फिर से जोधपुर कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे थे। सलमान खान के वकील कोर्ट में सुनवाई के दौरान सजा को रद्द किए जाने की मांग की थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई मुकर्रर की है। इससे पहले कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिया था, हालांकि इसके बाद सलमान को जमानत मिल गई थी। वहीं सलमान खान की पेशी को देखते हुए कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया था।

आपको बता दें कि सलमान खान पर 998 में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान काला हिरण का शिकार करने का आरोप है, जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आखिरकार उन्हें दोषी करार दिया है, जबकि अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है। सजा सुनाए जाने के बाद सलमान खान को दो दिन बाद जमानत मिल गई थी। सलमान को 500000 रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी गई थी और कहा गया था कि वह बिना कोर्ट की इजाजत के देश से बाहर नहीं जा सकते हैं।
गौरतलब है कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान के अलावा तब्बू, सैफ अली खान, नीलम कोठारी, सोनाली बेंद्रे भी आरोपी थे, जिन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया है। इस मामले में सलमान को 2006 में भी दोषी पाया गया था लेकिन एक साल बाद ही उनकी सजा को रद्द कर दिया गया था। लेकिन 2008 में एक बार फिर से उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फिर से सलमान को दोषी करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications