तीन राज्‍यों में भाजपा की जीत पर ओडिशा सांसद सारंगी बोलीं- लोगों ने I.N.D.I.A को उसकी सही जगह दिखा दी है

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता पर ओडीसा की राजधानी भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता सांरगी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर तंज कसते हुए 'इंडिया' को उसकी सही जगह दिखा दी है। इसके साथ ही तीन राज्‍यों में भाजपा की अपार सफलता पर उत्‍साहित सांसद अपराजिता सारंगी ने एक हिंदी शायरी सुनाई भी सुनाई।

bjp mp Aparajita Sarangi

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत की लहर से उत्साहित भुवनेश्वर सांसद अपराजिता सारंगी,ी शानदार चुनावी सफलता से आश्चर्यचकित भी नजर आईं। उन्‍होंने कहा इन राज्यों में लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन ( I.N.D.I.A.) के सदस्यों को उनका उचित स्थान दिखाया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपराजिता सारंगी ने कहा

हमने अपनी पार्टी के पक्ष में ऐसी जीत की कभी उम्मीद नहीं की थी।" I.N.D.I.A (Indian National Developmental Inclusive Alliance) ब्लॉक के विपक्षी दलों पर तीखा करते हुए अपराजिता सारंगी ने शायरी सुनाई जिसमें उन्‍होंने जिसमें भाजपा को वह सूरज बताया गया जो पहले से भी अधिक चमकीला है।

सांरगी ने हिंदी में सुनाई ये शायरी

" मिलकर सारे जुगनू कहते-थे कि सूरज को उगने नहीं देंगे; सूरज उगा भी और सूरज मैं पहले ज्यादा चमक भी है।"

भाजपा की शानदार चुनावी सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर सांसद सारंगी ने कहा

एक बात और मैं दोहराना चाहूंगी 'एक अकेला सब-पर भारी'। सभी विपक्षी दल जो I.N.D.I.A के साथ हैं, चुनाव परिणामों और इस तथ्य पर विचार करना चाहिए कि इन तीन राज्यों में लोगों ने अपना उचित स्थान दिखाया है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता विरोधी लहर देखी गई, लेकिन मध्य प्रदेश में यह सत्ता समर्थक लहर थी।

साथ ही पीएम मोदी के सफल नेतृत्‍व की तारीफ करते हुए सारंगी ने कहा

प्रधानमंत्री ने हमेशा कहा है कि उनका जीवन देश के सभी लोगों के जीवन से जुड़ा होना चाहिए। मुझे लगता है कि भाजपा की इतनी शानदार सफलता पिछले नौ वर्षों में विकास के एजेंडे पर उनके द्वारा किए गए प्रयासों का परिणाम है। लोगों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपना विश्वास जताया है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों सबके जीवन में सुधार लाने के लिए प्रयास किए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+