बिहार सरकार में मंत्री Nitin Nabin बने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष, 5 बार के विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Nitin Nabin: बिहार के दिग्गज बीजेपी नेता नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी ने फिलहाल नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया। बिहार चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद बीजेपी ने प्रदेश के युवा और तेज-तर्रार नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नितिन बिहार सरकार में मंत्री हैं और 5 बार विधायक रह चुके हैं।
सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने नितिन नवीन के संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है। नितिन नबीन इस पद पर पहुंचने वाले बीजेपी के सबसे कम उम्र के नेताओं में शामिल हो गए हैं।

JP Nadda की जगह लेंगे नितिन नबीन
यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। पार्टी की ओर से इस संबंध में औपचारिक संगठनात्मक आदेश भी जारी किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यह नियुक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड की स्वीकृति के बाद की गई है।
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या योगी को साइडलाइन कर पंकज चौधरी को बनाया गया UP BJP अध्यक्ष? 2027 में खेल बदलेंगे मोदी-शाह!
Nitin Naveen Profile: 45 साल की उम्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि
- बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
- छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले नितिन नवीन ने संगठन के विभिन्न पदों पर काम करते हुए खुद को एक अनुशासित और निर्णायक नेता के रूप में स्थापित किया है।
- बिहार बीजेपी में उन्होंने कई अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी शामिल रही है।
यह भी पढ़ें: Pankaj Chaudhary बने BJP यूपी नए अध्यक्ष: 7 बार के सांसद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, OBC चेहरे पर पार्टी का दांव
BJP Working President बनने से पहले रहे हैं धाकड़ नेता
नितिन नवीन पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं। राजनीति उन्हें विरासत में मिली है और वह छात्र जीवन से ही इससे जुड़े रहे हैं। उनका जन्म पटना में हुआ। राजनीति में आने से पहले वे भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी सक्रिय रहे, जहां से उनके संगठनात्मक कौशल को पहचान मिली थी। पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने पहली बार 2006 में उपचुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया था। इसके बाद उन्होंने 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की। 2020 के चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे को हराया था।
Bihar Chunav 2025 में दर्ज की थी बड़ी जीत
2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 98,299 वोट हासिल कर आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराया, जो अब तक की उनकी सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि नितिन नबीन की नियुक्ति से बीजेपी को संगठनात्मक स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी। बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की रणनीति को और धार मिलेगी।
यह भी पढ़ें: UP BJP चीफ बना कुर्मी चेहरा, यूपी की राजनीति में कुर्मी जाति कितनी ताकतवर? चौथी बार इस कास्ट पर खेला गया दांव












Click it and Unblock the Notifications