'संपर्क से समर्थन' कैंपेन के तहत बेंगलुरु में राहुल द्रविड़ से मिले जेपी नड्डा
बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को बेंगलुरु में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ से मुलाकात की। बाताया जा रहा है कि, यह मुलाकात पार्टी के राष्ट्रीय एकता अभियान 'संपर्क से समर्थन' के तहत की गई। इस मुलाकात के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौडा भी मौजूद कर रहे। इस दौरान नड्डा ने द्रविड़ को मोदी सरकार के कामों के बारे में बताया।

इस मुलाकात की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने ट्विटर पर लिखा कि, 'बेहद प्रतिभावान, सम्माननीय और द वॉल के नाम से मशहूर क्रिकेटर राहुल द्रविड़ से बेंगलुरु में मुलाकात की। राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत इस मुलाकात में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुरलीधर राव भी साथ रहे और उन्हें जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 तथा 35 ए हटाने के फायदे के बारे में भी बताया।' नड्डा ने 'एक भारत, एक संविधान' विषय पर बेंगलुरु में एक बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान आर्टिकल 370 पर भी बातचीत की।
तस्वीर में जेपी नड्डा के साथ द्रविड़ बात करते नजर आ रहे हैं। साथ में मुरलीधर राव और अन्य नेता भी बैठे हैं। 46 वर्षीय द्रविड़ फिलहाल बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के प्रमुख हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पिछली सरकार के चार साल पूरे होने पर 'संपर्क से समर्थन' अभियान की शुरुआत की थी। नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद भी भाजपा ने यह अभियान जारी रखा है।
बता दें कि इस अभियान के तहत पार्टी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए अमित शाह ने महेंद्र सिंह धोनी, पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सुहाग, उद्योगपति रतन टाटा, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप जैसी दिग्गज हस्तियों से मुलाकात की थी। उधर महाराष्ट्र और हरियाणा में अक्टूबर में चुनाव होने हैं और चुनाव आयोग ने शनिवार को चुनावों की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को एक ही दिन चुनाव कराए जाएंगे और 24 अक्टूबर को दिवाली से पहले नतीजे घोषित किए जाएंगे।
-
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications