20 जनवरी को पार्टी चीफ बन सकते हैं जेपी नड्डा, बीजेपी ने जारी की अधिसूचना
नई दिल्ली। जेपी नड्डा 20 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीजेपी अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 जनवरी को होगी। इसके लिए बीजेपी ने अधिसूचना जारी कर दी है। वे इस पद के लिए नामांकन भरेंगे। उनके खिलाफ कोई दावेदार नहीं है। आम सहमति से इस पद के लिए उन्हें चुना जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत समस्त भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। नामांकन की समय सीमा खत्म होने के साथ ही 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जगत प्रकाश नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
नड्डा का पार्टी का 11वां अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। अभी गृहमंत्री अमित शाह के पास पार्टी अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है। शाह के केंद्र में मंत्री बनने के बाद पार्टी की गतिविधियों को संभालने के लिए नड्डा को उनका सहयोगी बनाया गया था। भाजपा ने सभी प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों और राज्यों में कोर ग्रुप सदस्यों को 20 जनवरी को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है। नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
वहीं, पिछले कुछ दिनों में भाजपा के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रियाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आई है। चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह की टीम मतदाता सूची भी तैयार कर रही है। जेपी नड्डा छात्र राजनीति के समय एबीवीपी से जुड़े और संगठनों के विभिन्न पदों पर रहते हुए पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गए थे। उसके बाद वे राज्य और केंद्र में मंत्री भी रहे हैं।
-
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित -
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications