अरविंद केजरीवाल के भाषण के दौरान लोग एक साथ खांसने लगे, नितिन गडकरी ने कराया शांत
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा जब वह एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। दरअसल जब केजरीवाल अपना भाषण दे रहे थे तभी कुछ लोग कार्यक्रम के दौरान खांसने लगे और केजरीवाल का मजाक उड़ाने लगे, जिसकी वजह से केजरीवाल को अपना भाषण रोकना पड़ा। लोग जिस तरह से केजरीवाल के खांसने की आवाज निकाल रहे थे उसकी वजह से केजरीवाल को मुश्किल का सामना करना पड़ा। गौर करने वाली बात यह है कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हर्षवर्धन भी मौजूद थे।

भाषण के दौरान जब लोग खांसने लगे और केजरीवाल को परेशान कर रहे थे तभी गडकरी ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए लोगों को शांत रहने के लिए कहा। आपको बता दें कि केजरीवाल पिछले कई वर्ष से कफ की परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी वजह से लोगों ने उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की। केजरीवाल ने लोगों से शांत रहने की अपील की, लेकिन जब लोग शांत नहीं हुए तो खुद गडकरी ने लोगों से शांत होने के लिए कहा। कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय परियोजना और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से यमुना स्वच्छता कार्यक्रम के उद्घाटन पर किया गया था।
इस कार्यक्रम में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सत्यपाल सिंह, सहित दिल्ली से भाजपा के सांसद और तमाम भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। लेकिन इसी दौरान लोगों ने केजरीवाल के खांसने का मजाक उड़ाया। जिसपर गडकरी ने कहा कि शांत हो जाएं यह सरकारी कार्यक्रम है।
इसे भी पढ़ें- सरकारी योजनाओं के प्रचार में सरकार ने खर्च किए 5245.3 करोड़ रुपए












Click it and Unblock the Notifications