पीएम मोदी के जन्मदिन पर आधी रात काटा गया 69 Kg का लड्डू, जानिए कहां...
नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 69 साल के हो गए हैं, सोमवार रात से ही देश के कई हिस्सों में पीएम मोदी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, बीजेपी, पीएम मोदी का जन्मदिन देशभर में 'सेवा दिवस' के रूप में मना रही है, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर आज अपने गृहराज्य गुजरात में हैं।

दिल्ली में जश्न
लेकिन इससे पहले रात 12 बजे राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी की अगुवाई में पीएम मोदी के प्रशंसकों ने इस जन्मदिन का जश्न का आगाज किया, इस दौरान केक नहीं बल्कि 69 किलो का लड्डू काटकर प्रशंसकों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना दीं।
ये है कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी आज अपनी मां से आशीर्वाद लेने पहले घर जाएंगे, मालूम हो कि पीएम मोदी की मां 98 वर्ष की हैं और वह अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रायसीन गांव में रहती हैं, इसके बाद पीएम मोदी नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर डैम भी जाएंगे, इसके बाद गुरुदेश्वर गांव में स्थित दत्तात्रेय मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी केवड़िया में लोगों को संबोधित भी करेंगे, जोकि अहमदाबाद से तकरीबन 200 किलोमीटर दूर है।

नमामि नर्मदा महोत्सव
इस दौरान पीएम मोदी नमामि नर्मदा महोत्सव की भी शुरुआत करेंगे। बता दें कि इस सरदार सरोवर डैम का निर्माण 131 अर्बन सेंटर के 9633 ग्रामीणों को पीने का पानी देने के मकसद से बनाया गया है। इसकी मदद से 18.54 हेक्टेयर खेतों को सिंचाई का जल मिलेगा, जोकि 15 जिलों के 3112 गांवों तक पहुंचेगा।












Click it and Unblock the Notifications