राजस्थान: प्रतापगढ़ में बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हत्या, पहले गोली मारी, फिर तलवार से काट दी गर्दन

नई दिल्ली। राजस्थान में भाजपा के कार्यकर्ता की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कार्यकर्ता समर्थ कुमावत की बाइक सवार ने शनिवार हत्या कर दी। जब समर्थ सड़क पर खड़े थे तभी 3-4 लोग बाइक पर आए और उनपर गोली चला दी और इसके बाद तलवार से समर्थ का गला काट दिया। पुलिस ने बताया कि यह हत्या राजस्थान के प्रतापगढ़ से चार किलोमीटर दूर एक गांव में हुई है। घटनास्थल पर ही कुमावत की मौत हो गई। वहीं हत्या की वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

bjp

कुमावत की हत्या के बाद स्थानीय लोग इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। इन लोगों ने मांग की है कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। जिस तरह से चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं उसकी वजह से भाजपा में काफी नाराजगी चल रही है। पुलिस ने इस बात का आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं कुमावत के परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ना सिर्फ वह बल्कि तमाम आस-पड़ोस के लोग भी इस हत्या से हतप्रभ हैं। वह भाजपा के एक सक्रिय सदस्य थे। स्थानीय भाजपा नेता मंगू सिंह ने बताया कि समर्थ कुमावत गांव में भाजपा के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता था। वहीं भाजपा नेता अशोक गहलोत ने इस हत्या की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि मैं भाजपा के समर्थ कुमावत की निर्मम हत्या का विरोध करता हूं। अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। प्रदेश में कानून व्यवस्था की दयनीय स्थिति चिंता का विषय है।

इसे भी पढ़ें- शशि थरूर बोले- सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठे हीरो हैं PM मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+