गोवा: जिला पंचायत चुनाव में BJP की बड़ी जीत, 49 में से 32 सीटों पर किया कब्जा, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 4

नई दिल्ली। गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को जिला पंचायत चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी ने चुनाव में 49 में से 32 सीटों पर कब्जा किया जबकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ चार सीटों पर ही जीत हासिल की। बता दें कि राज्य में जिला पंचायत के 50 सीटों में से 48 सीटों पर 12 दिसंबर को मतदान हुआ था। बाकी बची दो सिटों में एक पर भाजपा निर्विरोध जीत दर्ज की थी जबकि दूसरी सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया था।

BJP win 32 seats out of 49 in Goa district panchayat election 2020

सोमवार को जिला पंचायत चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खेमे में खुशी की लहर है। राज्य में बीजेपी ने उम्मीदों से परे प्रदर्शन करते हुए 49 में से 32 सीटें अपने नाम की। वहीं, सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार, चार सीट पर कांग्रेस, तीन सीटों पर एमजीपी व एनसीपी और आम आदमी पार्टी (आप) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की। बता दें कि AAP ने तटीय राज्य में एक चुनाव में अपनी पहली सीट पर जीत दर्ज की है। बता दें कि गोवा में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों में बहुमत से चुनाव लड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

यह भी पढ़ें: गोवा में आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट रहे एल्विस गोम्स का पार्टी से इस्तीफा

गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और जिला पंचायत चुनाव में एक सीट दर्ज कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा में पार्टी को मजबूत करने की पहली नींव रख दी है। इस बीच मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पर्यटक राज्य के ग्रामीण इलाकों में भाजपा के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं गोवा के लोगों के सामने विनम्रता से नमन करता हूं, उन्होंने मेरे नेतृत्व में काम कर रही भारतीय जनता पार्टी और साथ ही साथ गोवा सरकार पर भरोसा किया है। इसी भरोसे और विश्वास को आगे बढ़ाते हुए हमें एक शानदार और स्वयंवर (आत्मनिर्भर) गोवा का रूप देना चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+