छत्तीसगढ़ में बीजेपी लोकसभा चुनाव में उतारेगी नए चेहरे,मौजूदा सांसदों का कटेगा पत्ता

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ के प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि पार्टी छत्तीसगढ़ में किसी भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने इसको मंजूरी दे दी है। इस समय दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है जिसमें अंतिम फैसला लिया जाना है।

BJP will change all sitting MPs in Chhattisgarh in lok sabha elections

छत्तीसगढ़ के प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने बताया कि पार्टी राज्य की 11 सीटों पर नया उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को कांग्रेस ने करारी मात दी थी। रमन सिंह को 15 साल बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस ने 15 साल बाद कांग्रसे से सत्ता छीनी थी। जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम रमन सिंह राजनंदगांव सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बीजेपी आज लगभग 10 राज्यों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। इसमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और ओडिशा जैसे बड़े राज्य शामिल हैं। भाजपा को छोड़कर कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। भाजपा की पहली लिस्ट आज आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+