जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की कवायद तेज, BJP के तीन सांसदों ने पेश किए प्राइवेट मेंबर बिल

नई दिल्ली जुलाई 12: उत्तर प्रदेश सरकार के बाद अब केंद्र सरकार भी जनसंख्या नियंत्रण बिल लाने की कवायद में जुट गई है। माना जा रहा है कि, संसद मानसून सत्र में इस बिल को सदन के पटल पर रख सकती है। जनसंख्या बिल को लेकर बीजेपी ने एक खास रणनीति बनाई है। बीजेपी की योजना अपने राज्यसभा सांसदों के जरिये इस बिल को प्राइवेट मेंबर बिल की तरह राज्यसभा में पेश कर सकती है।

Parliament

Recommended Video

    Monsoon Session: Om Birla बोले- Parliament का मानसूत्र सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक | वनइंडिया हिंदी

    बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है। 6 अगस्त को राकेश सिन्हा के प्राइबेट मेंबर बिल पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल ने भी प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है। मानसून सत्र में दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को इस बिल पर चर्चा हो सकती है। सुब्रमण्यम स्वामी भी इस मुद्दे पर प्राइवेट बिल पेश कर चुके है। इससे पहले यूपी की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-2030 जारी की थी। उन्होंने कहा था कि बढ़ती हुई जनसंख्या विकास में एक बड़ी बाधा है।

    सूत्रों का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाना अब सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर है। इसलिए, बेशक यह प्राइवेट मेंबर बिल है लेकिन सरकार की योजना इस विधयेक को राज्यसभा से पारित कराने की है और इसके लिए विपक्षी दलों से भी समर्थन जुटाने की कवायद चल रही है।

    वहीं दूसरी ओर संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने वाला है। मानसूत्र सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि, इस बार का मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों का समय सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि, 311 सांसदों ने दोनों डोज ले लिए हैं। वहीं, 23 सांसद कोरोना होने के कारण वैक्सीन नहीं ले पाए हैं। 18 जुलाई को सदन के सभी फ्लोर लीडर की बैठक होगी, ताकि सत्र चलाने पर चर्चा हो सके। नए मंत्रिमंडल गठन की वजह से कई समितियों में स्थान रिक्त हुए हैं। उनका पुनर्गठन किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+