बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा ने बीजेपी को दिया झटका, LJP में शामिल हुए राजेंद्र सिंह
पटना। बिहार में इस महीने होने वाला विधानसभा चुनाव दिनों-दिन दिलचस्प होता जा रहा है। पहले चरण के चुनावों से ठीक पहले चिराग पासवान ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। बिहार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश उपाध्यक्ष और कद्दावर नेता राजेंद्र सिंह लोजपा में शामिल हो गए हैं। राजेंद्र सिंह टिकट काटे जाने के कारण नाराज बताए जा रहे हैं। बता दें कि राजेंद्र सिंह 2015 में मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे।

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह दिनारा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने चाह रहे थे। लेकिन सीट शेयरिंग बीजेपी के खाते में चली गई। जिस पर जदयू ने अपने मंत्री जयकुमार सिंह को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग उनपर चुनाव लड़ने के लिए पुरजोर दबाव बनाए हुए हैं। लोगों के बेशुमार प्यार को वह दरकिनार नहीं कर सकते। ऐसे में उन्होंने हर हाल में इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। मैं लोजपा की टिकट से चुनाव लड़ूंगा।
Recommended Video
2015 के विधानसभा चुनावों में भाजपा जब जदयू से अलग होकर विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी थी तब भी राजेंद्र सिंह इस सीट से चुनाव लड़े थे। उन्होंने जदयू प्रत्याशी जय कुमार सिंह से लगभग 2700 वोट से हराया था। राजेंद्र सिंह 1983 में आरएसएस से जुड़े और रामजन्म भूमि आंदोलन का भी हिस्सा रहे। वर्ष 2004 में वह भाजपा से जुड़े और उन्होंने वाराणसी में संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। इसके बाद वर्ष 2013 में झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री बने।
बता दें कि इस बार लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन से अलग होकर बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी ने जेडीयू के खिलाफ कैंडिडेट के उतारने और बीजेपी को समर्थन करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं एलजेपी ने बिहार में नरेंद्र मोदी के नाम और काम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बिहार में 143 सीटों पर एलजेपी और जेडीयू के प्रत्याशी आमने सामने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications