टिकट कटने से डरे साक्षी महाराज ने लिखी पार्टी को चिट्ठी, परिणाम सुखद नहीं होगा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने पार्टी आलाकमान को अपना टिकट कटने पर अच्छे परिणाम ना होने की बात कही है। साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उन्नाव से उनको ही फिर से उम्मीदवार बनाया जाए, अगर ऐसा नहीं होता है तो देश और प्रदेश के करोड़ों कार्यकर्ता आहत होंगे, जिसके परिणाम ठीक नहीं होंगे।

साक्षी महाराज ने बताया सीट का जातीय समीकरण
सांसद साक्षी महाराज ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को लिखे पत्र में अपने संसदीय क्षेत्र का जातीय समीकरण भी बताया है। उन्होंने बताया है कि उन्नाव सीट पर लोधी, कहार, निषाद, कश्यप, मल्लाह के पांच लाख वोट हैं, अन्य पिछड़ा वर्ग के पांच लाख वोटर हैं। ब्राह्मणों के एक लाख नब्बे हजार, क्षत्रीय वोटर एक लाख पचास हजार, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छह लाख पचास हजार, मुस्लिम वोटर एक लाख बीस हजार और अन्य सवर्ण वोटर पचास हजार हैं।
साक्षी महाराज ने लिखा है कि ओबीसी वोट सबसे ज्यादा हैं और मुझे छोड़कर ओबीसी का कोई भी प्रतिनिधित्व नहीं है। वैसे भी पार्टी पर ओबीसी की उपेक्षा का आरोप यदा-कदा लगता रहता है। उनके अलावा ओबीसी का कोई प्रतिनिधित्व जनपद में नहीं है।

'2014 में मैंने बड़ी जीत दर्ज की थी'
महराज ने पत्र में लिखा है, मैंने उन्नाव संसदीय लोकसभा सीट पर 2014 में तीन लाख पंद्रह हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। तब कांग्रेस और बीएसपी की जमानत जब्त हुई थी। एसपी दूसरे नंबर पर रही थी। इस बार बीएसपी-एसपी के गठबंधन में यह सीट एसपी के खाते में गई है। एसपी की ओर से अरुण कुमार शुक्ला या अन्य किसी ब्राह्मण के लड़ने की पूरी संभावना है। पार्टी मुझे टिकट देगी तो गठबंधन के प्रत्याशी अरुण कुमार शुक्ला और कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन दोनों की जमानत जब्त करके पार्टी को चार-पांच लाख वोटों के अंतर से जिताऊंगा। महाराज ने ये भी कहा है कि उन्नाव सीट के अलावा उनका कहीं और से लड़ने का इरादा नहीं है। उन्हें विश्वास है कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा। पार्टी अध्यक्ष उनके साथ न्याय करेंगे।

भाजपा के दूसरे नेताओं की जाति भी बताई
साक्षी महाराज ने बताया है कि भाजपा के ज्यादातर नेता सवर्ण हैं वो अकेले ओबीसी हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है, उन्नाव में जिला पंचायत अध्यक्ष ठाकुर, बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह ठाकुर, पुरवा से बीजेपी विधायक अनिल सिंह ठाकुर, एमएलसी राजबहादुर चंदेल ठाकुर, ह्रदय नारायण दीक्षित विधानसभा अध्यक्ष ब्राह्मण, अरुण कुमार पाठक एमएलसी ब्राह्मण, पंकज गुप्ता सदर विधायक वैश्य, मोहान विधायक ब्रजेश रावत पासी और सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर धोबी हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी में पहले ही ओबीसी का प्रतिनिधित्व कम है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications