BJP चलाएगी 'वक्फ सुधार जागरूकता अभियान', 20 अप्रैल से 5 मई तक देशभर में होंगे कार्यक्रम

BJP Workshop on Waqf Act: आगामी चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने पूरे देश में 'वक्फ सुधार जागरूकता अभियान' चलाने का ऐलान किया है, जो 20 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा। इस अभियान का मकसद मुस्लिम समुदाय को वक्फ कानून में किए गए बदलावों की सही जानकारी देना है, ताकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया जा सके।

भाजपा का मानना है कि वक्फ कानून में किए गए सुधार मुस्लिम समाज के लिए फायदेमंद साबित होंगे, खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में। पार्टी इस अभियान के जरिए न सिर्फ कानून की सही तस्वीर पेश करना चाहती है, बल्कि मुस्लिम समुदाय तक सीधे पहुंच बनाकर उनका भरोसा भी जीतना चाहती है।

BJP

दिल्ली में हुई कार्यशाला, नड्डा का संबोधन

अभियान की शुरुआत के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून में किए गए सुधारों से गरीब मुस्लिम लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं बेहतर तरीके से मिलेंगी।
ये भी पढ़ें: बीजेपी के 'ब्रम्हास्त्र' से क्या होगी गुजरात में कांग्रेस की वापसी? क्या हिला पाएगी भाजपा का सिंहासन?

कांग्रेस पर लगाया भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप

जेपी नड्डा ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर आरोप लगाया कि वे मुस्लिम समुदाय को गुमराह कर रहे हैं और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मुस्लिम भाई-बहनों तक सच्ची जानकारी पहुंचाएंगे और उन्हें कानून के फायदे समझाएंगे।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने दी जानकारी

इस कार्यशाला में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने वक्फ कानून में हुए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी। भाजपा ने हर राज्य से 3-4 नेताओं को बुलाया था, जिनमें अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल थे। अब ये नेता अपने-अपने राज्यों में इसी तरह की कार्यशालाएं करेंगे और ज़िला स्तर के नेताओं को प्रशिक्षित करेंगे।

चुनाव से पहले मुस्लिम समुदाय तक पहुंच बनाने की कोशिश

भाजपा इस अभियान को चुनाव से पहले मुस्लिम समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत करने के रूप में भी देख रही है। पार्टी का मानना है कि सही जानकारी देकर वह विपक्ष के झूठे प्रचार का जवाब दे सकती है और मुस्लिम वोटर्स का भरोसा जीत सकती है।

राष्ट्रपति ने दी वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को मंजूरी

इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद अब यह कानून बन गया है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी में शामिल हुआ धांसू भारतीय क्रिकेटर, क्रिकेट के बाद आज से सियासी सफर हुआ शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+