विपक्षी एकता पर बड़ा हमला, केजरीवाल के बयान को लेकर BJP का कांग्रेस पर तंज, कहा- निकाह से पहले तीन तलाक

लोकसभा चुनाव से कांग्रेस के विपक्षी दलों को एकमंच पर लाने की मुहिम को तगड़ा झटका लगा है। I.N.D.I.A. में शामिल आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद BJP ने तीखा हमला बोला है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कांग्रेस की कोशिशों को तगड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक बयान को लेकर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठजोड़ पहले की अलग होने की आहट आ रही है। पूनावाला ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "निकाह से पहले तीन तलाक"।

विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. में आम आदमी पार्टी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री सदन में दिल्ली सेवा विधेयक पर चर्चा के दौरान एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ये समझना चाहिए कि इस विधेयक के पारित होने के बाद वे (AAP) के साथ कोई गठबंधन नहीं कर पाएंगे। इसके बाद अब छत्तीसगढ़ में सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के शासन की तुलना छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार से की। जिसमें उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया।

BJP taunts on opposition unity Congress

ऐसे में भजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस को निशाने पर लिया। प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सभी विरोधाभासी बातों को जिक्र किया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा, "निकाह से पहले तीन तलाक। कांग्रेस का कहना है कि हम दिल्ली में AAP के खिलाफ सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, AAP का कहना है कि कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने केजरीवाल को भ्रष्ट बताया। केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर हमला बोला। गुंडू राव के बाद पवन खेड़ा ने दिल्ली मॉडल को चुनौती दी। अलका लांबा ने केजरीवाल को कहा आप के ठग. निष्कर्ष: अमित शाह हमेशा सही हैं। काम खतम, दोस्ती खतम।"

पवन खेड़ा ने किया पलटवार
झारखंड सरकार की आलोचना पर कांग्रेस ने आप नेता को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल को छत्तीसगढ़ से पहले दिल्ली की जमीनी हालात के बारे में चर्चा करनी करनी चाहिए। जहां पूरा शहर रसातल में चला जा रहा है। खेड़ा ने दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि दिल्ली में आप प्रमुख अपनी पसंद का क्षेत्र चुन लें वहां पूर्व की कांग्रेस सरकार और वे अपनी सरकार के कार्यों पर चर्चा कर सकते हैं। पवन खेड़ा ने अपने ट्वीट में कहा कि रायपुर में अगर छत्तीसगढ़ के विकास की तुलना करनी है तो पिछली रमन सिंह सरकार से की जानी चाहिए, ना कि दिल्ली सरकार से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+