कर्नाटक में भाजपा को मिली हार के बाद BJP प्रदेश अध्‍यक्ष नलिन कुटील का हटना तय, केंद्रीय मंत्री ने दिए संकेत

Nalin Kumar Kateel का भाजपा कर्नाटक प्रदेश अध्‍यक्ष के तौर पर तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। विधानसभा चुनाव में राज्‍य में बीजेपी को मिली हार के बाद उनको इस पद से जल्‍द हटाया जास सकता है।

Nalin Kumar Kateel

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी महज 66 सीटों पर ही सिमट गई। कर्नाटक की सत्‍ता पर काबिज भाजपा ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इस चुनाव में कांग्रेस उसकी इस तरह शिकस्‍त देगी। कर्नाटक के 2018 में हुए चुनाव में भाजपा ने जहां 105 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा 66 ही सीट जीत पाई।

जबकि इस चुनाव में कर्नाटक भाजपा के लिए लक्ष्‍य था कि 2018 में जीती हुई 105 सीटों पर दोबारा जीत हासिल करने के अलावा हारी हुई सीटों पर भी विजय हासिल करनी था, लेकिन बुरी हार का सामना करना पड़ा।

वहीं कर्नाटक में भाजपा को मिली ऐसी हार के बाद कर्नाटक में भाजपा अध्‍यक्ष नलिन कुमार कुतील (Nalin Kumar Kateel) को बदलने का केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को संकेत दिया। नलिन कुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।

दक्षिण कन्नड़ से तीन बार के लोकसभा सदस्य कतील को अगस्त 2019 में तीन साल के कार्यकाल के लिए राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्हें पिछले साल आसन्न चुनावों के मद्देनजर विस्तार दिया गया था।

भाजपा की हार पर धारवाड़ से लोकसभा सदस्य और केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री जोशी ने कहा कि भाजपा विधायक दल पार्टी के प्रतिनिधि की उपस्थिति में चर्चा के बाद केन्‍द्रीय नेतृत्‍व विधानसभा में विपक्ष के नेता के बारे में फैसला करेगा।

उन्‍होंने कहा मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि कतील का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए हमारे राष्ट्रीय नेताओं ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी। आगे का फैसला हमारे नेता करेंगे।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा के अगले कदम पर जोशी ने कहा कि पार्टी आत्ममंथन करेगी। उन्‍होंने कहा हम पहले ही कह चुके हैं कि यह भाजपा के लिए सबसे निराशाजनक परिणाम था। इस तरह के घटनाक्रम चुनाव में होते हैं। हमें कारण का पता लगाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+