भाजपा प्रवक्ता का तंज- कांग्रेस जिसे गले लगाती है उसके लिए 'मौत का आलिंगन' बन जाती है
BJP Spokesperson's taunt - Congress becomes 'a ं' for whomever it embraces
मुंबई, 21 जून: महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 12 विधायक सोमवार को एमएलसी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से संपर्क में नहीं हैं। शिंदे इन 12 विधायकों के साथ सूरत के एक होटल में ठहरे हुए हैं। जिसके बाद से महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की महाअघाड़ी सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वहीं अब महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में सहयोगी पार्टी पर कांग्रेस पर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहशाद ने तंज कसा है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने लिखा-
कांग्रेस जिसे गले लगाती है-उस सहयोगी के लिए मौत का आलिंगन बन जाता है! उन्होंने लिखा कांग्रेस ने सपा को गले लगाया - सपा हार गई, कांग्रेस ने जदएस को अपनाया-जेडीएस चला गया। कांग्रेस ने लेफ्ट को अपनाया- लेफ्ट पश्चिम बंगाल में गए। कांग्रेस ने राजद को अपनाया- राजद हार गई । अंत में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने लिखा अगला कौन है? अगला कौन है? राहुल जी को गले लगाना?
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कथित तौर पर 12 अन्य पार्टी विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में एक होटल में जाकर राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को राजनीतिक संकट में डाल दिया।
इस कदम ने शिवसेना (जिसके नेता उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री हैं) के नेतृत्व वाले महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन की सरकार के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है और इसमें राकांपा और कांग्रेस भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications