भाजपा का पलटवार, जब देश में मंदी थी, राबर्ट वाड्रा छू रहे थे आसमान

रविशंकर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के नेता गुजरात के विकास मॉडल पर सवाल करते हैं। मेरा प्रियंका गांधी से सवाल है कि जब देश मंदी के दौर से गुजर रहा था, तब उनके पति का बिजनेस मॉडल कैसे चमक रहा था। उन्होंने कहा कि प्रियंका को बताना चाहिए कि कैसे कोई व्यक्ति लाख दो लाख रुपये लगाकर तीन साल में 300 करोड़ रुपये बना लेता है।
यह भी पढ़ें - ऐसा भी होता है क्या
यह पूछे जाने पर कि केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने पर क्या रॉबर्ट वाड्रा के मामले की जांच कराई जाएगी, रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमारे पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी यह स्पष्ट कर चुके है कि राजनीतिक बदले और दुर्भावना से कोई काम नहीं होगा। कानून अपना काम करेगा व मुकम्बल सजा का प्रावधान किया जाएगा। बीजेपी प्रवक्ता ने राजनीति में प्रियंका की बढ़ती सक्रियता पर कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने मान लिया है कि उनके भाई प्रभावी नहीं हो पाए।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी जहां एक ओर मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और असुरक्षा हटाने की बात करते हैं वहीं सोनिया, राहुल, प्रियंका, मुलायम, मायावती, नीतीश कुमार और लालू यादव मोदी को रोको, मोदी को हटाओ की बात कर रहे हैं। रविशंकर ने कहा कि सोनिया और राहुल को बताना चाहिए कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी क्यों बढ़ी। कुछ इसी तरह राजनीति का लोहा गर्म है, व सभी दल एक-दूसरे के मुद्दों को तपाने में मग्न हैं।












Click it and Unblock the Notifications