बीजेपी का आम आदमी पार्टी पर निशाना, स्वाति मालिवाल मामले में स्मृति ईरानी ने उठाए ये 5 सवाल

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने स्वाति मालीवाल मामले में दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने केजरीवाल से 5 सावल किया है। ईरानी ने पूछा कि हमलावर की संगती में रहते हुए केजरीवाल स्वाति के साथ न्याय कैसे कर सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, "यह तथ्य कि अरविंद केजरीवाल एक हमलावर के साथ प्रचार पर जाते हैं, यह आपके लिए एक संकेत है कि उनकी वफादारी कहां है।"

Smriti Irani

स्मृति ईरानी के केजरीवाल से पांच सवाल

उन्होंने आगे कहा, "हमलावर के साथ अरविंद केजरीवाल की संगति में, क्या आप ईमानदारी से उनसे किसी के साथ न्याय करने की उम्मीद कर सकते हैं? सवाल यह है कि जब उनके घर में एक महिला के साथ मारपीट हो रही थी, तब कौन मौजूद था? अरविंद केजरीवाल ने क्या किया?"

स्मृति ईरानी ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के साथ-साथ पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी भ्रष्ट हैं अपने ही मुख्यमंत्री के घर में सुरक्षित नहीं हैं।

साथ ही साथ स्मृति ईरानी ने लोगों से दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को भी पढ़ने का आग्रह किया, जिसमें दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। अदालत ने अपने आदेश कहा था, "आप नेता के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग भ्रष्टाचार के लिए किया। वे सबूतों को नष्ट करने और दबाव बनाने की क्षमता रखते हैं।" स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी दावा किया कि घोटाले में अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ मनीष सिसोदिया ने भी अहम भूमिका निभाई है।

केजरीवाल ने मालीवाल के मुद्दे पर तोड़ी चुप्पी

बता दें, स्वाति मामलीवाल के मामले में केजरीवाल ने एक दिन पहले पहली बार इस बारे में टिप्पणी की। उन्होंने कहा था, "मैं मामले की निष्पक्ष जांच चाहता हूं। न्याय होना चाहिए।" मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि यह मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है। इस मामले के दो पक्ष हैं और उनकी टिप्पणी से कार्यवाही प्रभावित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+