शहीद हुए जवानों के साथ राहुल गांधी की फोटो पर विवाद: BJP बोली- सेना का अनादर करना कांग्रेस का DNA
शहीद हुए जवानों के साथ राहुल गांधी की फोटो पर विवाद: BJP बोली- सेना का अनादर करना कांग्रेस का DNA
नई दिल्ली, 16 दिसंबर: पिछले हफ्ते तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो पर विवाद हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी ने "शहीदों का अपमान" किया है। भाजपा ने पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत सहित सैन्य अधिकारियों की तस्वीरों को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर लगाने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि सेना का अनादर करना कांग्रस के डीएनए में है। कांग्रेस ने बिपिन रावत जी को "सड़क का गुंडा" कहा था।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपने एक ट्विटर पोस्ट में कहा है, "बेशर्म कांग्रेस पार्टी शहीदों के साथ राहुल गांधी की तस्वीरें श्रद्धांजलि की दीवार पर लगाती है। यहां भी वे परिवार भक्ति के बिना सैनिकों का सम्मान नहीं कर सकते? कांग्रेस के पास है सशस्त्र बलों का अनादर करने का डीएनए है। उन्होंने बिपिन रावत जी को "सड़क का गुंडा" कहा था।''
राहुल गांधी का ये पोस्टर कथित तौर पर उत्तराखंड के देहरादून में 1971 के युद्ध की 50वीं बरसी विजय दिवस के मौके पर आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम में लगाए गए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की टिप्पणी का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने 2017 में जनरल बिपिन रावत को "सड़क का गुंडा" कहा था। हालांकि संदीप दीक्षित ने बाद में माफी मांगी थी।
भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में मृत्यु हो गई थी। ये हेलिकॉप्टर भारतीय वायु सेना का था।












Click it and Unblock the Notifications