Rahul Gandhi VIDEO: बीजेपी ने राहुल गांधी का मीम शेयर कर उड़ाया मजाक, कांग्रेस बोली-चवन्नी छाप हरकत
Rahul Gandhi VIDEO, भाजपा ने रविवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी का एक एनीमेशन पैरोडी वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने कैप्शन दिया कि, खतम...टाटा..गुडबाय। जिसके बाद कांग्रेस की ओर से इसका जवाब देते हुए। कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सत्तारूढ़ दल की हताशा को प्रदर्शित करता है।

भाजपा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राहुल का दो मिनट का एक 'एनिमेशन' वीडियो साझा किया है, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को 'शोले' फिल्म में (हास्य अभिनेता) असरानी के किरदार में चित्रित किया गया है। इस वीडियो में गोवा में कांग्रेस विधायकों के छोड़ने, गुलाम नबी आजाद समेत कई अन्य नेताओं के जाने और अन्य बातों के अलावा राजस्थान में अंदरुनी कलह पर कटाक्ष किया गया है।
भाजपा ने राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी का स्पष्ट रूप से संदर्भ देते हुए 'एनिमेशन' के साथ ट्वीट किया, ''मम्मी ये दुःख खतम (खत्म) काहे (क्यों) नहीं होता है? खतम...टाटा......गुडबाय! भाजपा के इस कदम पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ''कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का मुकाबला करने के लिए भाजपा का नया फार्मूला। हताशा और निराशा के कारण यह एनिमेशन जारी किया गया है।
उन्होंने कहा, उन्होंने जो वीडियो साझा किया है उसे निंदनीय कहना कम होगा। यात्रा की शुरूआत होने के बाद से ही बीजेपी इस पर तंज कसती रही है, जबकि कांग्रेस ने दावा किया कि वह (बीजेपी) इस पहल की सफलता से घबरा गई है, इसलिए ऐसा कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्विटर पर 25 पैसे के सिक्कों की एक तस्वीर संलग्न की और भाजपा को 'चवन्नी छाप' कहा।
सुप्रिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के डर से पूरी भाजपा चवन्नी छाप ट्रोल बन गई है। पर यह डर अच्छा है! काश, इतनी मेहनत बेरोजगारी और महंगाई का समाधान ढूंढने में लगायी होती। कांग्रेस ने दावा किया कि वह (भाजपा) इस पहल की सफलता से घबरा गई है, इसलिए ऐसा कर रही है। बता दें कि 'भारत जोड़ो यात्रा' इन दिनों कर्नाटक से गुजर रही है। इस यात्रा के अब तक 1,000 किलोमीटर पूरे हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications