नुपुर शर्मा को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में भाजपा, कांग्रेस के गढ़ में दे सकती हैं चुनौती

भारतीय जनता पार्टी अपनी चुनावी रणनीति से हर किसी को चौंकाने के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में पार्टी एक और बड़ा फैसला लेने जा रही है। सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी नुपुर शर्मा को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से उम्मीदवार बना सकती है।

कई मीडिया रिपोर्ट में भी इस बात का दावा किया जा रहा है कि भाजपा नुपुर शर्मा को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारने जा रही है। दरअसल हाल ही में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक थी, जिसमे माना जा रहा है कि ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के 25 लोकसभा उम्मीदवारों पर मुहर लग चुकी है, जल्द ही इन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है।

nupur sharma

बता दें कि चुनाव आयोग ने हाल ही में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है, लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। जबकि चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। गौर करने वाली बात है कि 2015 में नुपुर शर्मा सुर्खियों में आई थीं जब दिल्ली विधानसभा चुनाव हो रहे थे, उन्होंने भाजपा की ओर से आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी ताल ठोकी थी।

केजरीवाल के खिलाफ ठोकी थी ताल

हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी नुपुर शर्मा 31000 वोटों से हार गई थीं। नुपुर शर्मा के राजनीतिक करियर की बात करें तो यह काफी विवादों से जुड़ा रहा है। टीवी डिबेट के दौरान जिस तरह से मोहम्मद साहब पर दिए गए उनके बयान पर विवाद खड़ा हुआ था, उसके बाद कानपुर में हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद भाजपा ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।

कौन हैं नुपुर शर्मा?

नुपुर शर्मा का जन्म 23 अप्रैल 1985 में हुआ था, उन्होंने हिंदू कॉलेज दिल्लीसे इकोनॉमिक्स की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ही एलएलबी की डिग्री हासिल की और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से लॉ की मास्टर डिग्री हासिल की। नुपुर शर्मा ने एबीवीपी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरु और उन्हें स्टूडेंट यूनियन के चुनाव में जीत मिली थी। इसके बाद 2010 में वह भाजपा युवा मोर्चा के साथ जुड़ गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+